
दिल्ली में कल से 45 दिन तक बंद रहेगा आश्रम फ्लाईओवर, ऐसे होगा ट्रैफिक का संचालन
AajTak
Ashram Flyover News: दक्षिण दिल्ली, नई दिल्ली और कुछ दूसरे इलाकों में जाम की स्थिति बन सकती है. हालांकि, लोगों को ज्यादा परेशानी का सामना ना करना पड़े, इसलिए पुलिस ने एक विस्तृत गाइडलाइन जारी की है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, जब तक दक्षिणी दिल्ली को नोएडा और फरीदाबाद से जोड़ने वाला आश्रम फ्लाईओवर बंद रहेगा, लोग रिंग रोड के दोनों कैरिज्वे का यातायात के लिए इस्तेमाल कर पाएंगे.
नोएडा से दिल्ली और बदरपुर से साउथ दिल्ली आने-जाने वालों के लिए बड़ी खबर है. यहां से आवागमन करने वाले लोगों को 45 दिन तक जाम से परेशान होना पड़ सकता है. दरअसल, 1 जनवरी से 15 फरवरी तक आश्रम फ्लाईओवर बंद रहने वाला है. इस रूट से ट्रैफिक मूवमेंट बंद रहेगा. आश्रम चौक से DND फ्लाईओवर तक आश्रम फ्लाईओवर को बढ़ाया जा रहा है. आश्रम चौक के पास मौजूदा फ्लाईओवर को नए फ्लाईओवर से जोड़ना है. माना जा रहा है कि इसमें 30 से 45 दिन का वक्त लग सकता है.
जानकारी के मुताबिक, ट्रैफिक को सुगम बनाने के लिए दो फ्लाईओवर को जोड़ने का काम शुरू हो रहा है. ट्रैफिक पुलिस ने अनुमति दे दी है. दक्षिणी दिल्ली को नोएडा और फरीदाबाद से जोड़ने वाला आश्रम फ्लाईओवर आज से बंद हो जाएगा. ट्रैफिक मूवमेंट बंद रहने की वजह से नोएडा से एम्स की ओर आने-जाने वाले वाहन फ्लाईओवर के नीचे से जाएंगे. बदरपुर से निजामुद्दीन आने-जाने वाले अंडरपास से जा सकते हैं.
कई इलाकों में बन सकती है जाम की स्थिति
दक्षिण दिल्ली, नई दिल्ली और कुछ दूसरे इलाकों में जाम की स्थिति बन सकती है. हालांकि, लोगों को ज्यादा परेशानी का सामना ना करना पड़े, इसलिए पुलिस ने एक विस्तृत गाइडलाइन जारी की है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, जब तक दक्षिणी दिल्ली को नोएडा और फरीदाबाद से जोड़ने वाला आश्रम फ्लाईओवर बंद रहेगा, लोग रिंग रोड के दोनों कैरिज्वे का यातायात के लिए इस्तेमाल कर पाएंगे. आम लोगों से कहा गया है कि वे कुछ समय के लिए सिर्फ निर्धारित स्थानों पर ही अपने वाहनों की पार्किंग करें.
ट्रैफिक पुलिस ने जारी की गाइडलाइन
अगर अस्पताल, रेलवे स्टेशन या एयरपोर्ट जाने की तैयारी है तो यात्रा को पहले से प्लान करके चलें. इसके साथ ही आश्रम फ्लाईओवर को जोड़ने वाली कुछ सड़कों पर ट्रैफिक को डायवर्ट भी किया जा सकता है. इनमें बाहरी रिंग रोड, डीएनडी फ्लाईओवर, मथुरा रोड और आश्रम चौक से गुजरने वाले दोनों तरफ के कैरिज्वे शामिल हैं. फ्लाईओवर बंद जरूर है, लेकिन कुछ दूसरी सड़कों के जरिए लोग अपनी यात्रा पूरी कर सकते हैं. पुलिस ने इसको लेकर एक डिटेल गाइडलाइन जारी की है. उसके मुताबिक-

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








