
दिल्ली में कल से खुलेंगे स्कूल, हवा में सुधार होते ही 3 पाबंदियां हटीं, जानें- अभी किन चीजों पर है रोक
AajTak
दिल्ली-एनसीआर का वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 से नीचे आने के बाद CQAM ने ग्रैप-4 की पाबंदियों को हटा दिया है. हालांकि, GRAP-3 के तहत अभी प्राइवेट कंस्ट्रक्शन और BS-3/4 डीजल गाड़ियों पर प्रतिबंध जारी रहेगा.
दिल्ली-एनसीआर की हवा में प्रदूषण के स्तर में थोड़ा सुधार हुआ है. राष्ट्रीय राजधानी की एयर क्वालिटी कुछ बेहतर होते ही कमिशन फॉर एयर क्वॉलिटी मैनेजमेंट (CQAM) ने शनिवार को ग्रेडेड रेस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) ग्रैप-4 की पाबंदियों को हटा दिया है. हालांकि, अभी GRAP-3 के तहत आने वाली सभी पाबंदियां बरकरार रहेंगी. बीएस-3 और 4 इंजन वाले वाहनों को अभी भी छूट नहीं मिली है. जबकि दिल्ली में सोमवार यानी 20 नवंबर से सभी स्कूल खुल जाएंगे.
दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि दिल्ली के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में सोमवार, 20 नवंबर से प्राइमरी से बारहवीं तक की कक्षाएं फिर से शुरू होंगी. हालांकि, इस आदेश के जारी होने से अगले एक सप्ताह तक आउटडोर खेल गतिविधियां और सुबह की सभाएं आयोजित नहीं की जाएंगी.
कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक दिल्ली-एनसीआर का वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 से नीचे आने के बाद CQAM ग्रैप-4 की पाबंदियों को हटा दिया है. हालांकि, GRAP-3 के तहत अभी प्राइवेट कंस्ट्रक्शन और BS-3/4 डीजल गाड़ियों पर प्रतिबंध जारी रहेगा.
CAQM के मुताबिक, GRAP को चार कैटेगरी में लागू किया जाता है.
GRAP-4 हटने से इन पाबंदियों से राहत
बता दें कि दिल्ली की हवा में घुले जहर और बढ़ते वायु प्रदूषण के चलते शिक्षा विभाग ने एक सप्ताह की छुट्टियां कर दी थीं. वहीं, दिल्ली सरकार ने समय से पहले ही कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूलों में 9 से 18 नवंबर तक विंटर वेकेशन घोषित किया था. अब दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 'गंभीर' से घटकर 'बेहद खराब' कैटेगरी में आने के बाद सोमवार (20 नवंबर) से स्कूलों को फिर से खोलने का आदेश जारी कर दिया गया है.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









