
दिल्ली में कब पड़ेगी कंपकंपी वाली ठंड? केरल-तमिलनाडु में तेज बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम
AajTak
मौसम विभाग के मुताबिक, 8 नवंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, देश के उत्तरी राज्यों विशेषकर दिल्ली, यूपी, पंजाब और हरियाणा में अभी तापमान इसी तरह बना रहेगा और नवंबर के दूसरे हफ्ते के अंत तक इसमें गिरावट की उम्मीद नहीं है.
देश के उत्तरी राज्यों में गुलाबी ठंड शुरू हो चुकी है. मौसम विभाग की मानें तो अभी तापमान इसी तरह बना रहेगा और नवंबर के दूसरे हफ्ते के अंत तक इसमें बहुत गिरावट की उम्मीद नहीं है. इसके बाद ठंड का एहसास बढ़ने की उम्मीद है. आईएमडी ने 8 नवंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.
दिल्ली का मौसम
दिल्ली में रातें ठंडी होने लगी हैं, लेकिन फिलहाल राजधानी में कंपकंपी वाली ठंड शुरू होने में समय लग सकता है. मौसम विभाग की मानें तो इस पूरे सप्ताह दिल्ली में सुबह के समय हल्की धुंध छाई रहेगी और दिन में तेज धूप निकलेगी. IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है और न्यूनतम तापमान 17 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. देश के मौसम का हाल
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटों में, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, तमिलनाडु और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है.
वहीं पूर्वी असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. लक्षद्वीप में हल्की बारिश संभव है. इसके अलावा दिल्ली और एनसीआर का वायु गुणवत्ता सूचकांक "बहुत खराब" श्रेणी में बना रहेगा.
देश की मौसमी गतिविधियां

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







