
दिल्ली में और तेज हुई कोरोना की रफ्तार, पिछले 24 घंटे 1520 मामले आए सामने
AajTak
दिल्ली में कोरोना के मामले तेज गति से बढ़ रहे हैं. पिछले 24 घंटे में राजधानी में 1520 कोरोना मामले सामने आ गए हैं. कई दिनों से दिल्ली में यही ट्रेंड देखने को मिल रहा है.
देश में तो कोरोना के मामले फिर तेजी से बढ़ने ही लगे हैं, राजधानी दिल्ली में भी स्थिति चिंताजनक दिखाई पड़ रही है. पिछले कई दिनों से लागतार मामलों में बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है. शनिवार को भी ये ट्रेंड जारी रहा है. पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 1520 कोरोना मामले सामने आ गए हैं. संक्रमण दर भी राजधानी में पांच फीसदी से ऊपर चला गया है. एक शख्स की मौत भी हुई है.
इस समय सिर्फ मामले ज्यादा नहीं आ रहे हैं बल्कि दिल्ली सरकार द्वारा टेस्टिंग भी बढ़ा दी गई है. जो टेस्ट पहले 10 हजार से 15 हजार के बीच में चल रहे थे, मामले बढ़ते ही आंकड़ा 30 हजार के पार हो गया है. पिछले 24 घंटे में 29,775 कोरोना टेस्ट किए गए हैं. कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस दिशा में और तेजी से काम किया जा सकता है. लेकिन अभी के लिए दिल्ली में बढ़ते मामले लोगों को एक और लहर को लेकर आशंकित कर रहे हैं. एक्सपर्ट जरूर अभी इसे नई लहर बोलने से बच रहे हैं, लेकिन मामलों के बढ़ने पर उनकी तरफ से भी चिंता जाहिर की जा रही है.
पिछले कुछ दिनों का ट्रेंड देखें तो दिल्ली में लगातार कोरोना के हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए जा रहे हैं. गुरुवार को 1,490 मामले सामने आए. 27 अप्रैल को 1367, 26 अप्रैल को 1204, 25 अप्रैल को 1011, 24 अप्रैल को 1083, 23 अप्रैल को 1094 और 22 अप्रैल को 1042 मामले सामने आए थे. ऐसे कोरोना के मामलों में लगातार उछाल देखा जा रहा है. राज्य सरकार का तर्क है कि अस्पताल में मरीजों की संख्या नहीं बढ़ी है, ऐसे में पैनिक करने की जरूरत नहीं.
इस बारे में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने भी कहा है कि राजधानी में कोरोना मामले जरूर बढ़े हैं, लेकिन अस्पताल में भर्ती काफी कम हो रहे हैं. उनके मुताबिक जो भर्ती भी हुए हैं, उनमें कोई गंभीर लक्षण नहीं है. इस बात पर भी जोर दिया गया है कि दिल्ली में सभी का टीकाकरण कर दिया गया है. वैसे दावा तो दिल्ली सरकार की तरफ से ये भी हुआ है कि अस्पतालों में बेड की संख्या बढ़ाने पर पूरा फोकस है और जल्द 65 हजरा के करीब अतिरिक्त बेड मिल जाएंगे.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.









