
दिल्ली में 'ऑपरेशन लोटस' और शराब नीति पर बवाल, विधानसभा में खुद विश्वास मत पेश करेंगे सीएम केजरीवाल
AajTak
दिल्ली विधानसभा में शुक्रवार को जमकर बवाल हुआ था. जहां आप ने बीजेपी पर विधायकों को ऑफर देने का आरोप लगाया था. वहीं, बीजेपी विधायकों ने शराब नीति को लेकर सिसोदिया पर निशाना साधा था. इसके बाद विधायकों को मार्शलों ने सदन से बाहर निकाल दिया गया था. अब केजरीवाल सरकार की मजबूती और एकजुटता साबित करने के लिए विश्वास मत पेश करेंगे.
राजधानी दिल्ली में शराब पॉलिसी और विधायको की कथित खरीद फरोख्त को लेकर आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच घमासान जारी है. इसी बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज दिल्ली विधानसभा में खुद विश्वास प्रस्ताव पेश करेंगे. माना जा रहा विशेष सत्र में पेश किए जाने वाले इस प्रस्ताव पर चर्चा के बाद वोटिंग कराई जा सकती है या ध्वनि मत से पारित हो सका है.
जहां दिल्ली की आम आदमी पार्टी बीजेपी पर सरकार गिराने की कथित कोशिशों को लेकर हमलावर है, तो वहीं, बीजेपी केजरीवाल की शराब पॉलिसी को लेकर निशाना साध रही है. दोनों पार्टियों के बीच छिड़ी इस जंग के चलते विधानसभा के सत्र के हंगामे दार होने के पूरे आसार हैं.
बीजेपी बोली- विश्वास मत ध्यान भटकाने की कोशिश
विश्वासमत केवल मनीष सिसोदिया की चोरी से ध्यान भटकाने की नौटंकी शराब माफिया से किया गठबंधन शराब माफिया को दिया समर्थन शराब माफिया की सरकार विश्वासमत नहीं, शराब माफिया से समर्थन वापस लो , भ्रष्ट मनीष सिसोदिया को हटाओ जनता का विश्वास AAP की सरकार से खतम हो चुका है
आप का आरोप- बीजेपी ने दिल्ली में 'ऑपरेशन लोटस' की कोशिश की
आम आदमी पार्टी ने हाल ही में दावा किया था कि बीजेपी दिल्ली में केजरीवाल सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है. इसके लिए पार्टी के 40 विधायकों को 20-20 करोड़ रुपए देने का ऑफर दिया गया. आप ने दावा किया था कि पार्टी के विधायकों को धमकी दी गई है कि वे या तो बीजेपी में शामिल हो जाएं, या उन्हें पर झूठे मुकदमों में फंसाया जाएगा.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











