
दिल्ली में ऑडी का कहर... डिवाइडर पार कर अर्टिगा को मारी टक्कर, एक की मौके पर मौत
AajTak
दिल्ली के भीकाजी कामा प्लेस में भीषण सड़क हादसा हुआ. यहां एक ऑडी कार ने डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ से आ रही आर्टिगा को टक्कर मार दी. हादसे में अर्टिगा के ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई है.
आज शनिवार तड़के साढे़ 6 बजे दिल्ली के भीकाजी कामा प्लेस में भीषण सड़क हादसा हुआ. यहां एक ऑडी कार ने डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ से आ रही आर्टिगा को टक्कर मार दी.
हादसे में अर्टिगा के ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई है. घटना के बाद ऑडी सवार कार छोड़कर फरार हो गया है. ऑडी कार पुलिस ने बरामद कर ली है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा के जरिए ऑडी चलाने वाले का पता लग रही है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












