
दिल्ली में इस साल के सबसे कम कोरोना केस, एक्टिव केस अब 2000 से भी कम
AajTak
पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 89 मामले सामने आए हैं. यह कोरोना से संक्रमण का इस साल अब तक एक दिन में सामने आए सबसे कम मामले हैं.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कहर बरपाने के बाद अब कोरोना की रफ्तार सुस्त पड़ गई है. दिल्ली में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमण के सौ से भी कम नए मामले सामने आए हैं. पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 89 मामले सामने आए हैं. यह कोरोना से संक्रमण का इस साल अब तक एक दिन में सामने आए सबसे कम मामले हैं. जानकारी के मुताबिक दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 57128 लोगों के सैंपल का कोरोना टेस्ट किया गया. इनमें से 89 सैंपल कोरोना पॉजिटिव मिले. इसी अवधि में कोरोना से संक्रमण के कारण 11 लोगों की मौत भी हुई है. कोरोना से संक्रमण के 89 नए मामलों के साथ ही दिल्ली में कोरोना के एक्टिव केस भी दो हजार से नीचे आ गए हैं. अब दिल्ली में कोरोना के 1996 एक्टिव केस हैं.
हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










