
दिल्ली में इलेक्ट्रिक साइकिल खरीदने पर मिलेगी 5500 रुपये की सब्सिडी, शुरू हुए रजिस्ट्रेशन
AajTak
दिल्ली सरकार ने प्रदूषण को कम करने के लिए कई उपाय किए हैं, लेकिन आम लोगों की भागीदारी को शामिल करने की प्रक्रिया दिल्ली सरकार ने अब शुरू की है. सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों पर सब्सिडी दी है.
देश की राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण से लड़ने के लिए दिल्ली सरकार लगातार नए विकल्प पर काम कर रही है. भविष्य में पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों को देखते हुए इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर सब्सिडी दी जा रही है. ऐसे में अब दिल्ली सरकार ने ई-साइकिल को बढ़ावा देने लिए उस पर भी सब्सिडी देने का फैसला किया है. बुधवार से दिल्ली में वेबसाइट के जरिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं. इलेक्ट्रिक साइकिल खरीदने वालों को 5500 रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी. नेशनल हाईवे फॉर इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल के डायरेक्टर अभिजीत सिन्हा कहते हैं कि सरकार की ये अच्छी पहल है इससे इलेक्ट्रिक साइकिल को बढ़ावा मिलेगा और अधिक संख्या में लोग इसको खरीद पाएंगे.
शुरुआती बुकिंग पर 7500 रुपये सब्सिडी
सरकार ने ये प्रयास किया है जो लोग पहले बुकिंग कराएंगे, उनको ज्यादा सब्सिडी मिलेगी. जैसे पहले 1000 बुकिंग कराने वाले लोगों को 7500 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी. दिल्ली सरकार इन इलेक्ट्रिक साइकिलों पर सब्सिडी दिल्ली इलेक्ट्रिक वाहन (EV) नीति के तहत देगी. जिसके अनुसार, पहली 10 हजार ई-साइकिल पर 5500 रुपये की सब्सिडी मिलेगी. इतना ही नहीं पहली एक हजार साइकिल की खरीद पर दिल्ली सरकार 2,000 रुपये की सब्सिडी अलग से देगी यानी पहली 1,000 ई-साइकिलों कुल 7,500 रुपये की सब्सिडी मिलेगी. हालांकि जानकर मानते हैं कि यह एक शुरुआत है आगे आने वाले समय में और भी नई नीतियों को इसमें जोड़ा जाएगा. सरकार ने अपनी पॉलिसी में इसे साफ किया है कि जिन साइकिल में बैटरी होगी. उसमें पैडल की व्यवस्था होना भी अनिवार्य है तभी सब्सिडी दी जाएगी क्योंकि बैटरी खत्म होने की स्थिति में चालक पैडल का प्रयोग भी कर सकता है. उसको किसी तरह की दिक्कत नहीं हो यानी बैटरी खत्म होने पर इसके पैडल का इस्तेमाल करके इसे साधारण साइकिल भी बनाया जा सकता है.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










