
दिल्ली में आज साल का सबसे गर्म दिन, 'खराब' AQI के बीच हो सकती है बारिश
AajTak
दिल्ली में आज इस साल का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया है. वहीं, वायु गुणवत्ता भी खराब बनी रही और AQI 258 दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिनों में मौसम इसी तरह रहने और बाद में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश की संभावना जताई है.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब सर्दी जा चुकी है और गर्मियों ने दस्तक दे दी है. शहर में सोमवार को काफी गर्म दिन रहा और इस साल का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया. अधिकतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान औसत के करीब या नीचे बना रहा. आज तापमान 31.6 डिग्री दर्ज किया गया.
IMD के मुताबिक, दिल्ली में न्यूनतम तापमान औसत के करीब या उससे नीचे रहा. पालम में न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस और रिज में न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा ज्यादा 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. ज्यादातर स्टेशनों पर रातें सामान्य से ज्यादा ठंडी रहीं.
दिल्ली की वायु गुणवत्ता सोमवार को भी खराब बनी रही. समीर ऐप के मुताबिक, शहर का AQI 258 दर्ज किया गया, जो 'खराब' श्रेणी में आता है.
एक से दो दिन रहेगी गर्मी
स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने बताया कि फरवरी के मध्य में दिल्ली बहुत कम ही इतनी गर्म होती है. हवा की रफ्तार कम होने के कारण आसमान साफ है, जिससे दोपहर में तेज धूप निकल रही है. अगले एक से दो दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है.
यह भी पढ़ें: कल का मौसम: दिल्ली समेत इन राज्यों में आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगा तापमान! चेक करें अपने शहर का हाल

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








