
दिल्ली में आज झमाझम बारिश से बुरा हाल... रिंग रोड, शांति पथ पर भरा पानी, देखें खबरें सुपरफास्ट
AajTak
दिल्ली के कई इलाकों में शुक्रवार सुबह तेज बारिश हुई. बारिश की वजह से मोतीबाग में रिंगरोड पर पानी भर गया है. इसके चलते ट्रैफिक जाम लग गया. सिर्फ रिंग रोड ही नहीं कई और इलाकों में बारिश ने मुसीबत बढाई दी. देखें खबरें सुपरफ़ास्ट.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











