
दिल्ली में आंधी-तूफान का डरावना अलर्ट! देखें मौसम का अपडेट
AajTak
देश की राजधानी दिल्ली पिछले 3-4 दिन से भीषण गर्मी से जूझ रही थी. अप्रैल के आखिरी हफ्ते में तापमान 40 डिग्री के पार जा रहा था. लेकिन 29 अप्रैल से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग ने चिलचिलाती गर्मी के बीच 1 मई से 6 मई तक के लिए नया अलर्ट जारी किया है.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











