
दिल्ली में अवैध पार्किंग की सूचना देने के लिए होगा मोबाइल एप्लीकेशन, कोई भी दे सकेगा जानकारी
AajTak
मल्टी-लेवल पार्किंग स्थलों को लेकर ट्रैफिक पुलिस को एक अभियान चलाने का आदेश दिया गया है. यह अभियान सुनिश्चित करेगा कि वाहन इन क्षेत्रों में पार्क किए जाएं. एनडीएमसी क्षेत्र में एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में ड्यूटी पर मौजूद माली को ऐप का उपयोग करके गलत तरीके से पार्क किए गए वाहनों की तस्वीरें लेने और अपलोड करने का अधिकार दिया जाएगा.
दिल्ली में अनधिकृत पार्किंग से निपटने और यातायात प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए, ट्रैफिक पुलिस, एमसीडी और एनडीएमसी को शामिल करते हुए कई निर्देश जारी किए गए हैं. उन्हें मिलकर एक ऐसा एप्लीकेशन विकसित करने का काम सौंपा गया है, जिससे नागरिक अवैध रूप से पार्क किए गए वाहनों की तस्वीरें अपलोड कर सकें. इस पहल का उद्देश्य उल्लंघन करने वालों के खिलाफ रियल टाइम में समाधान और दंडात्मक कार्रवाई की सुविधा देना है.
एनडीएमसी क्षेत्र में एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में ड्यूटी पर मौजूद माली को ऐप का उपयोग करके गलत तरीके से पार्क किए गए वाहनों की तस्वीरें लेने और अपलोड करने का अधिकार दिया जाएगा. इन माली को उनके योगदान के लिए प्रोत्साहित करने की व्यवहार्यता का पता लगाया जाएगा ताकि उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा सके.
मल्टी-लेवल पार्किंग स्थलों को लेकर ट्रैफिक पुलिस को एक अभियान चलाने का आदेश दिया गया है. यह अभियान सुनिश्चित करेगा कि वाहन इन क्षेत्रों में पार्क किए जाएं. विशेष रूप से कमला नगर और यूसुफ सराय मार्केट जैसे स्थानों पर, जो पायलट जोन के रूप में काम करेंगे. इसके अलावा, सड़कों पर पार्किंग की कार्रवाई के दौरान अड़चनों को कम करने के लिए मौजूदा परपेंडिकुलर सिस्टम की जगह एंगुलर पार्किंग लागू की जाएगी.
मल्टी लेवल पार्किंग स्थलों के इस्तेमाल को प्रोत्साहित करने के लिए डिस्काउंट का ऑफर दिया जाएगा. इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए विशेष प्रोत्साहन भी दिए जाएंगे, जिससे उनके पार्किंग फीस में उल्लेखनीय कमी आएगी. इससे इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर लोगों का रुझान बढ़ेगा. इसके अलावा डीजल पेट्रोल वाली गाड़ियों से होने वाले प्रदूषण में भी कमी आएगी. एलजी ने ट्रैफिक पुलिस को भारी वाहनों के लिए बनाए गए बस लेन के उपयोग को सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है, ताकि ट्रैफिक सुचारू रूप से चलता रहे.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







