
दिल्ली में अवैध टेलीफोन एक्सचेंज, रोज विदेश से आते थे ढाई लाख कॉल, Gulf से ऑपरेट हो रहा था सर्वर
AajTak
इससे पहले सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट दिल्ली पुलिस ने फरवरी 2021 में दिल्ली के हौजकाजी इलाके में चल रहे अवैध इंटरनेशनल टेलीफोन एक्सचेंज पर जाकर रेड की थी. उस वक्त एक शख्स पकड़ा गया था.
दिल्ली पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने अवैध इंटरनेशनल टेलीफोन एक्सचेंज का भंडाफोड़ किया है. इस अवैध टेलीफोन एक्सचेंज के जरिए रोजाना विदेश से ढाई लाख कॉल आती थी. इस सर्वर का हैंडलर गल्फ कंट्री में बैठा है, वहीं से ये ऑपरेट किया जा रहा था. दिल्ली पुलिस के सामने कई सारे सवाल हैं, जैसे कि क्या इन कॉल के जरिए आतंकवाद को बढ़ावा देने की कोशिश हो रही थी? कहीं ये कॉल स्मगलिंग, हवाला और देश के खिलाफ गतिविधियों के लिए तो नहीं की जा रही थी?

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











