
दिल्ली में अफ्रीकी ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़, 100 करोड़ की ड्रग्स जब्त
AajTak
दिल्ली पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़ किया है जो कॉल सेंटर मॉडल पर अफ्रीका से संचालित हो रहा था. इसमें पांच अफ्रीकी नागरिक गिरफ्तार हुए हैं और 100 करोड़ से अधिक की ड्रग्स जब्त की गई है. यह गैंग नाइजीरिया स्थित सरगना 'कालिस्टस' द्वारा संचालित किया जा रहा था और इसके तार मलेशिया, ऑस्ट्रेलिया, जापान और यूके तक जुड़े हैं. पुलिस ने फर्जी पासपोर्ट और हवाला कनेक्शन का भी खुलासा किया है.
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय ड्रग कार्टेल का पर्दाफाश किया है, जो अफ्रीका से कॉल सेंटर की तर्ज पर भारत में नशे की सप्लाई कर रहा था. इस ऑपरेशन में पांच अफ्रीकी नागरिक गिरफ्तार किए गए हैं और 100 करोड़ से अधिक की ड्रग्स जब्त की गई है.
गैंग का मास्टरमाइंड नाइजीरिया में बैठा कालिस्टस उर्फ कालिस है, जो सोशल मीडिया, कॉल सेंटर और फर्जी दस्तावेजों के जरिये इस नेटवर्क को नियंत्रित करता था. एडिशनल डीसीपी (क्राइम) मंगेश कश्यप के अनुसार, यह सिंडिकेट कोकीन, एमडीएमए और गांजा जैसे नशे की वस्तुओं को भारत में अफ्रीकी नागरिकों के जरिये डिलीवर कराता था.
फूड डिलीवरी ऐप्स की तरह ड्रग्स का कारोबार
इसकी डिलीवरी व्यवस्था फूड डिलीवरी ऐप्स की तरह थी, जहां ग्राहक की लाइव लोकेशन के आधार पर नशा पहुंचाया जाता था. जांच में सामने आया कि ये लोग फर्जी पासपोर्ट, एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग ऐप्स और विशेष ड्रेस कोड (जैसे चेक शर्ट, ब्लैक हेलमेट) का इस्तेमाल करते थे ताकि पहचान छिपी रहे. नेटवर्क को इस तरह डिज़ाइन किया गया था कि अगर कोई डिलीवरी एजेंट पकड़ा जाए, तो तुरंत उसका विकल्प तैयार रहता था.
13 जून को मोती नगर में एक कूरियर पार्सल से 895 ग्राम एमडीएमए बरामद हुआ था. इसके बाद कैमेनी फिलिप नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास फर्जी कैमरूनियन पासपोर्ट था और उसके पास से 2 किलोग्राम शुद्ध कोकीन भी मिली.
महिलाओं के जरिए तस्करी

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










