
दिल्ली में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया राजमाता माधवी राजे का पार्थिव शव, शिवराज सिंह चौहान भी पहुंचे; ग्वालियर में कल होगी अंत्येष्टि
AajTak
MP News: आज राजमाता माधवी राजे सिंधिया का पार्थिव शरीर नई दिल्ली निवास पर अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया है. 16 मई यानी गुरुवार सुबह राजमाता की पार्थिव देह को विशेष विमान से नई दिल्ली एयरपोर्ट से ग्वालियर एयरपोर्ट लाया जाएगा. इसके बाद रानीमहल में 12:30 से 2:30 बजे तक अंतिम दर्शनों के लिए रखा जाएगा.
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां राजमाता माधवी राजे सिंधिया का गुरुवार शाम करीब 5 बजे ग्वालियर में अंतिम संस्कार किया जाएगा. इसके लिए शहर के थीम रोड स्थित अम्मा महाराज की छत्री परिसर में तैयारियां कर ली गई हैं.
वहीं, आज राजमाता माधवी राजे सिंधिया का पार्थिव शरीर नई दिल्ली निवास पर अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया है. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शोक संवेदना जताने सिंधिया के निवास पहुंचे.
सिंधिया परिवार की तरफ से जारी कार्यक्रम के अनुसार, 16 मई यानी गुरुवार सुबह राजमाता की पार्थिव देह को विशेष विमान से नई दिल्ली एयरपोर्ट से ग्वालियर एयरपोर्ट लाया जाएगा. इसके बाद रानीमहल में 12:30 से 2:30 बजे तक अंतिम दर्शनों के लिए रखा जाएगा. इसके बाद 3:30 बजे रानीमहल से छत्री के लिए सड़क मार्ग के जरिए अंतिम यात्रा निकाली जाएगी. वहीं, छत्री पहुंचकर राजपरिवार के विधान से अंत्येष्टि क्रिया की जाएगी.
इससे पहले अम्मा महाराज की छत्री परिसर में एक अस्थाई चबूतरा तैयार किया गया. इसे गोबर और मिट्टी के लेपा गया है. साथ ही महल से लेकर अंतिम क्रिया स्थल तक साफ सफाई और अन्य इंतजामात किए गए हैं. देखें Video:-
दिवंगत राजमाता विजया राजे सिंधिया और उनके बेटे माधव राव सिंधिया का अंतिम संस्कार भी ग्वालियर के छत्री परिसर में ही हुआ था. विदित हो कि 30 सितंबर 2001 को मैनपुरी (यूपी) के नजदीक तत्कालीन कांग्रेस नेता माधवराव सिंधिया की विमान हादसे में मृत्यु हो गई थी.
नेपाल के शाही परिवार से ताल्लुक रखने वाली माधवी राजे सिंधिया ने साल 1966 में पूर्व केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया से शादी की थी. उनके परिवार में उनके बेटे ज्योतिरादित्य सिंधिया और बेटी चित्रांगदा राजे सिंह हैं.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









