
दिल्ली-मुंबई में कोरोना की रफ्तार बेकाबू, देखें- देश के दो सबसे बड़े शहरों का कोरोना ग्राफ...
AajTak
ऐसे वक्त में जब कोरोना महामारी की फिर से वापसी होती दिख रही है देश के दो बड़े शहरों दिल्ली और मुंबई के आंकड़े फिर डराने लगे हैं. इस महीने के शुरुआत में जहां राजधानी दिल्ली में 100 के करीब मरीज रोज आ रहे थे आज आंकड़ा फिर 1200 के पार पहुंच चुका है. इसी तरह देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना केस अब तक के सबसे चरम पर पहुंच चुके हैं.
देश में 14 महीने पहले 27 जनवरी 2020 को केरल में कोरोना का पहला मामला सामने आया था. तब से देश में संक्रमण के एक करोड़ 17 लाख से अधिक केस सामने आ चुके हैं जबकि 160,687 लोगों की जान जा चुकी है. इसी तरह दुनियाभर में साढ़े 12 करोड़ से अधिक मरीज अब तक सामने आ चुके हैं जबकि कोरोना महामारी ने 2,750,576 लोगों की अबतक जान ले ली है. ऐसे वक्त में जब कोरोना महामारी की फिर से वापसी होती दिख रही है देश के दो बड़े शहरों दिल्ली और मुंबई के आंकड़े फिर डराने लगे हैं. इस महीने के शुरुआत में जहां राजधानी दिल्ली में 100 के करीब मरीज रोज आ रहे थे आज आंकड़ा फिर 1200 के पार पहुंच चुका है. इसी तरह देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना केस अब तक के सबसे चरम पर पहुंच चुके हैं.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











