
दिल्ली: मकान मालिक की हुई मौत तो 1.85 करोड़ में बेच दिया घर, 70 साल की महिला समेत 3 अरेस्ट
AajTak
दिल्ली के द्वारका में 80 साल के एक रिटायर्ड अधिकारी की मौत हो गई. उनकी पत्नी की 2019 में ही मौत हो चुकी थी. दोनों की कोई संतान नहीं थी. इसलिए फ्लैट को हड़पने के लिए एक व्यक्ति ने उसके फर्जी डॉक्यूमेंट बनवाए और उसे एक करोड़ 85 लाख में बेच दिया. इस मामले में 70 साल की एक महिला समेत तीन को गिरफ्तार किया गया है.
दिल्ली के द्वारका में हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है. यहां एक रिटायर्ड अधिकारी की मौत के बाद जालसाजों ने उसके फ्लैट के फर्जी कागजात बनवाए और उसे एक करोड़ 85 लाख रुपये में बेच दिया. इस मामले में पुलिस ने 70 वर्षीय एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.
जानकारी के मुताबिक, द्वारका के सेक्टर-6 की एक हाईराइज सोसायटी में 80 साल के एक रिटायर्ड सरकारी अधिकारी रहते थे, जिनकी पिछले साल मौत हो गई थी. उनकी पत्नी की मौत भी 2019 में हो चुकी है, चूंकि दंपति की कोई संतान नहीं थी. इसलिए फ्लैट खाली पड़ा हुआ था. जमीन हड़पने वालों ने इसका फायदा उठाया और फ्लैट के फर्जी कागजात तैयार करके कब्जा कर लिया. उन्होंने फर्जी डॉक्यूमेंट्स का इस्तेमाल करके संपत्ति को सनी यादव नाम के एक खरीदार को एक करोड़ 85 लाख में बेच दिया.
ये मामला तब सामने आया जब इस साल अक्टूबर महीने में एक व्यक्ति ने द्वारका साउथ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि कुछ अज्ञात लोगों ने संपत्ति हड़पने के लिए जाली दस्तावेज बनवाकर उसके बहनोई के सेक्टर-6 स्थित अपार्टमेंट की पहली मंजिल पर मौजूद फ्लैट पर कब्जा कर लिया है.
राजौरी गार्डन का रहने वाला है मास्टमाइंड
पुलिस ने बताया कि सरबजीत नाम के आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसका साथी पवनदीप सिंह उर्फ प्रिंस (43) राजौरी गार्डन का रहने वाला है. वो पेशे से प्रॉपर्टी डीलर और इस मामले का मास्टरमाइंड भी है. पवनदीप ने खुलासा किया कि उसे पहले भी हत्या के एक मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है, जहां वो कुछ ऐसे लोगों के संपर्क में आया जो उसके साथी थे और उनसे उसे खाली प्लॉट और फ्लैट के जाली दस्तावेज बनाने और उन्हें आसानी से पैसा कमाने के लिए बेचने का आइडिया मिला.
मास्टरमाइंड भाग गया था हिमाचल प्रदेश

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.










