दिल्ली ब्लास्ट: NIA की बड़ी कार्रवाई, 2 टेरर ऑपरेटिव पकड़े गए, अबतक 11 गिरफ्तार
AajTak
लाल किला के पास हुए धमाके की साजिश में NIA ने दो टेरर ऑपरेटिव्स को गिरफ्तार किया है. जांच में सामने आया है कि दोनों ने मुख्य आरोपी को हथियार सप्लाई किए थे. अब तक इस मामले में 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. जांच एजेंसी का दावा है कि यह संगठित आतंकी नेटवर्क की सुनियोजित साजिश थी.
दिल्ली के लाल किला इलाके में हुए ब्लास्ट की साजिश में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने दो टेरर ऑपरेटिव्स को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही इस मामले में कुल गिरफ्तारियों की संख्या 11 हो गई है. आरोपियों की पहचान गंदेरबल निवासी जमीर अहमद अहंगर और श्रीनगर निवासी तुफैल अहमद भट के रूप में हुई है. दोनों को दिल्ली धमाके की साजिश में सक्रिय रूप से शामिल होने के आरोप हैं.
नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी की जांच में खुलासा हुआ है कि दोनों ने इस केस के मुख्य आरोपी को हथियार सप्लाई किए थे. दोनों आतंकी संगठन अंसार गजवत-उल-हिंद के एक्टिव ओवरग्राउंड वर्कर थे और साजिश में अहम भूमिका निभा रहे थे. पिछले साल 10 नवंबर को राष्ट्रीय राजधानी को दहला देने वाले इस धमाके में 11 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य घायल हुए थे.
मुख्य आरोपी उमर उन नबी भी इस जानलेवा धमाके में मारा गया था. जांच में उसे साजिश का मास्टरमाइंड बताया गया है. जम्मू-कश्मीर पुलिस, हरियाणा पुलिस, दिल्ली पुलिस के साथ एनआईए इस मामले की तह तक जाने में जुटी है. जांच में पता चला है कि जमीर और तुफैल न सिर्फ इस ब्लास्ट की साजिश में शामिल थे बल्कि अन्य आतंकी साजिशों में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे थे.
जांच एजेंसी के अनुसार दोनों देश के खिलाफ इस्तेमाल करने के लिए हथियार और गोला-बारूद इकट्ठा करने में लगे हुए थे. दिल्ली ब्लास्ट की साजिश उमर ने रची थी. उसके साथ मुज़म्मिल गनई, शाहीन सईद, मुफ्ती इरफान और अदील अहमद राथर सहित कई अन्य आरोपी शामिल थे. पांच और लोगों ने कथित तौर पर साजिशकर्ताओं को पनाह और लॉजिस्टिक मदद दी थी.
इन नौ आरोपियों को पहले ही जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया जा चुका है. अब दो और गिरफ्तारियों के बाद एनआईए पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है. जांच एजेंसी का कहना है कि मामले में आगे भी जांच जारी रहेगी. साजिश के हर पहलू को उजागर किया जाएगा. इस साजिश में शामिल हर गुनहगार को पकड़ा जाएगा.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







