
दिल्ली ब्लास्ट में अल फलाह यूनिवर्सिटी का सामने आया आतंकी कनेक्शन
AajTak
दिल्ली बम धमाकों की जांच में फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े आतंकी कनेक्शन का खुलासा हुआ है. 2008 के दिल्ली और अहमदाबाद धमाकों में यूनिवर्सिटी के छात्र मिर्जा शाद बेग नाम के आतंकी की भूमिका सामने आई है. यूनिवर्सिटी के चांसलर समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 415 करोड़ रुपए के फर्जीवाड़े की जांच जारी है. एनआईए ने भी लाल किले ब्लास्ट से जुड़े कई आरोपियों को हिरासत में लिया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









