
दिल्ली ब्लास्ट: अब NIA की गिरफ्त में डॉक्टर शाहीन, मुज्जमिल समेत चार आरोपी
AajTak
दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके मामले में NIA की जांच तेजी से बढ़ती जा रही है. एक-एक कर आरोपी जांच एजेंसियों के हत्थे चढ़ते जा रहे हैं. एक और बड़ी सफलता मिली है कि चार और मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है.
Delhi Blast NIA Case Investigation Update: राजधानी दिल्ली के लाल किले के परिसर के बाहर 10 नवंबर को हुए आईईडी धमाके मामले में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है. आतंक के गुनहगारों को एक-एक कर दबोचा जा रहा है. NIA ने बड़ी सफलता हासिल की है. NIA ने धमाके के मामले में चार और मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे कुल गिरफ्तारियों की संख्या छह हो गई है. इन चार आरोपियों की NIA को 10 दिन की कस्टडी मिल गई है.
एजेंसी ने श्रीनगर में पटियाला हाउस कोर्ट के प्रोडक्शन ऑर्डर पर इन आरोपियों को कस्टडी में लिया था. इनमें जम्मू-कश्मीर और लखनऊ से जुड़े चार व्यक्ति शामिल हैं, जिन पर हमले में अहम भूमिका निभाने का आरोप है.
NIA पहले ही दो अन्य आरोपियों को पकड़ चुकी है, जिनमें कार मालिक और तकनीकी सहायता देने वाला व्यक्ति शामिल है. एजेंसी पूरी साजिश उजागर करने के लिए कई राज्यों की पुलिस के साथ मिलकर जांच आगे बढ़ा रही है.
NIA ने जो आज 4 गिरफ्तार किए हैं उन आतंकियों को जम्मू कश्मीर पुलिस और फरीदाबाद पुलिस ने पहले गिरफ्तार किया था अब लाल किला ब्लास्ट मामले में इनको गिरफ्तार किया गया है.
कौन-कौन किए गए गिरफ्तार?
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान डॉक्टर मुज़म्मिल शकील गनई (पुलवामा), डॉक्टर अदील अहमद राथर (अनंतनाग), डॉक्टर शाहीन सईद (लखनऊ) और मुफ़्ती इरफ़ान अहमद वगे (शोपियां) के रूप में हुई है. जांच के अनुसार, इन सभी ने इस हमले में अहम भूमिका निभाई थी, जिसमें 13 निर्दोष लोगों की जान गई और कई घायल हुए.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









