
दिल्ली: बुलडोजर एक्शन के विरोध में जंतर-मंतर पर करेगी प्रदर्शन AAP, पार्टी ने तैयार किया बड़े धरने का प्लान
AajTak
आम आदमी पार्टी ने झुग्गी-झोपड़ियों में हो रही तोड़फोड़ का विरोध किया है. AAP 29 जून को जंतर-मंतर पर एक विशाल धरना आयोजित करेगी, जिसमें पार्टी के शीर्ष नेता शामिल होंगे. AAP ने झुग्गी वासियों के समर्थन में एक खास आउटरीच कैंपेन का प्लान तैयार किया है.
आम आदमी पार्टी (AAP) ने झुग्गी-झोपड़ियों पर बुलडोजर एक्शन के मुद्दे पर दिल्ली सरकार को घेरने के लिए एक बड़े आंदोलन का प्लान तैयार किया है. AAP आने वाले दिनों में जंतर-मंतर पर एक विशाल धरना आयोजित करेगी, जिसमें पार्टी के शीर्ष नेता शामिल होंगे.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, AAP भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार और उसकी एजेंसियों द्वारा झुग्गी-झोपड़ियों पर हो रहे बुलडोजर एक्शन के विरोध में 29 जून को जंतर-मंतर पर बड़े धरने आयोजित करेगी, जिसमें AAP के शीर्ष नेता भाग लेंगे.
AAP का आरोप है कि बीजेपी सरकार अतिक्रमण हटाने के नाम पर व्यवस्थित रूप से झुग्गियों में रह रहे लोगों को बेघर कर रही है, जिसका उद्देश्य AAP के बेस वोटर को कमजोर करना है.
आउटरीच कैंपेन का प्लान तैयार
AAP ने दिल्ली की झुग्गी-झोपड़ियों में 15 दिन का एक खास आउटरीच कैंपेन शुरू करने का प्लान तैयार किया है. इस कैंपेन का उद्देश्य झुग्गीवासियों को ये समझाना है कि बीजेपी सभी झुग्गियों को ध्वस्त कर देगी और उनकी जमीन को बिल्डरों को सौंप देगी.
AAP का दावा है कि बीजेपी की नीतियां गरीबों और प्रवासियों के खिलाफ हैं और ये बुलडोजर एक्शन दिल्ली को सुंदर बनाने के नाम पर चलाया जा रहा है, जबकि सच में इसका उद्देश्य AAP के कोर वोटर बैंक को नुकसान पहुंचाना है.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







