
दिल्ली: बीड़ी मांगी, नहीं दिया तो चाकू से किए कई वार, युवक की मौत
AajTak
दिल्ली के पुल प्रह्लादपुर में बीड़ी देने से मना करने पर 22 वर्षीय युवक सोहेब की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. उसके भाई और दोस्त घायल हो गए. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़ित परिवार ने न्याय और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के पुल प्रह्लादपुर इलाके में बीड़ी देने से मना करने पर दो लोगों ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी. सोमवार देर रात हुई इस घटना में युवक का बड़ा भाई और उसका दोस्त भी घायल हो गए. पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस के मुताबिक, सोमवार को सोहेब नामक युवक पार्क में बैठा था, तभी दो स्थानीय युवक मुन्ना और सनी वहां पहुंचे और उससे बीड़ी मांगी. सोहेब के मना करने पर उन्होंने उसे थप्पड़ मार दिया और वहां से भाग गए.
मामले को सुलझाने गए तो हमला हो गया सोहेब घर पहुंचा और अपनी मां सबुकता को इस घटना की जानकारी दी. इसके बाद मां, सोहेब और उसके बड़े भाई मोहसिन ने आरोपियों से बात करने का फैसला किया. सोहेब ने अपने दोस्त अकरम को भी बुला लिया.
जब वे आरोपी मुन्ना, उसके भाई इम्तियाज और भतीजे सनी से मिलने पहुंचे, तो विवाद बढ़ गया और तीनों ने चाकुओं से हमला कर दिया. सोहेब को कई बार चाकू मारे गए और वह सड़क पर गिर पड़ा. उसे और घायल मोहसिन को तुरंत ईएसआई अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सोहेब को मृत घोषित कर दिया. मोहसिन को गंभीर हालत में सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया. अकरम को मामूली चोटें आईं.
तीनों आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और तीन आरोपियों फिरोज उर्फ मुन्ना (26), इम्तियाज (30) और सऊदागर उर्फ सनी (20) को गिरफ्तार कर लिया गया है. उनके पास से दो खून से सने चाकू भी बरामद किए गए हैं.
सोहेब की मां सबुकता का कहना है, 'मेरे बेटे की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने बीड़ी देने से मना किया. हम मामला सुलझाने गए थे, लेकिन उन्होंने हमला कर दिया.' सोहेब की बहन सहाना ने न्याय की मांग की और कहा, 'हमें इंसाफ चाहिए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.'

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.








