
दिल्ली: बारिश की वजह से हाईवे- 44 पर लगा 15 KM लंबा जाम, परेशान दिखे लोग
AajTak
मौके पर ट्रैफिक पुलिस भी नदारद मिली और लोग जाम से जूझते नजर आए. लोगों ने सरकार की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल उठाए हैं. इन लोगों का कहना था कि हाईवे पर इतना जाम है तो दिल्ली के बाकी हिस्सों का क्या हाल होगा, यह सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है.
घंटेभर की बारिश की वजह से देश की राजधानी में ट्रैफिक से हालात बिगाड़ गए. बारिश के कारण नेशनल हाईवे- 44 पर करीब 15 किलोमीटर लंबा जाम लग गया और लोग घंटों से जाम में फंसे परेशान देखे गए. मौके पर ट्रैफिक पुलिस भी नदारद मिली और लोग जाम से जूझते नजर आए.
लोगों ने सरकार की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल उठाए हैं. इन लोगों का कहना था कि हाईवे पर इतना जाम है तो दिल्ली के बाकी हिस्सों का क्या हाल होगा, यह सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है.
हाईवे पर जाम की तस्वीरें सामने आई हैं, जो हालात बयां करती हैं. प्रशासन के बड़े-बड़े वादों की हकीकत बता रही हैं. गाड़ियों की लगभग 15 किमी लंबी कतार और गर्मी से जाम में जूझते लोग रॉड पर सफर करते देखे गए.
बता दें कि आज दिल्ली में बारिश की जगह से कई हिस्सों में जलभराव हो गए, जिससे लोगों को खासी परेशानी उठी. हालांकि, बारिश की वजह से लोगों को उमस से थोड़ी राहत मिली है. दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से उमस ने लोगों को बेहाल कर रखा था.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











