
दिल्ली: बर्थडे पार्टी मनाने गए व्यापारी की हत्या, डिलीवरी एजेंट्स ने हेलमेट से पीट-पीटकर ली जान
AajTak
दिल्ली के कनॉट प्लेस में एक 36 वर्षीय व्यापारी की हेलमेट से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. इस हत्याकांड ने दिल्ली में सुरक्षा को लेकर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. परिवार का आरोप है कि एक हेलमेट को हथियार बनाकर हमारे बेटे की जान ले ली गई. हम चाहते हैं कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई हो, ताकि किसी और परिवार को यह दर्द न सहना पड़े.
राजधानी के दिल कनॉट प्लेस में देर रात दोस्तों के साथ पार्टी मनाने गया एक युवक कभी घर लौटकर नहीं आ सका. 36 वर्षीय कारोबारी शिवम गुप्ता की कुछ दिनों तक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ने के बाद मौत हो गई. आरोप है कि खाना डिलीवरी करने वाले कुछ युवकों ने विवाद के दौरान शिवम के सिर पर हेलमेट से कई वार किए.
विवाद के बाद हेलमेट से पीटा
पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर में रहने वाले शिवम गुप्ता 2 जनवरी की शाम एक दोस्त के साथ पार्टी में शामिल होने कनॉट प्लेस गए थे. इसी दौरान ई-ब्लॉक, राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के पास उनका कुछ डिलीवरी पार्टनर्स से झगड़ा हो गया. देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि करीब तीन लोगों ने मिलकर शिवम पर हमला कर दिया.
यह भी पढ़ें: महज 23 साल की उम्र में तीन मर्डर, आधा दर्जन अटेम्प्ट टू मर्डर, मोबाइल का यूज नहीं... बनारसी यादव की क्राइम कुंडली
पुलिस के मुताबिक 3 जनवरी तड़के करीब 1.30 बजे पुलिस को PCR कॉल मिली कि सड़क पर एक युवक बेहोशी की हालत में खून से लथपथ पड़ा है. जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शिवम को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सिर में कई गंभीर चोटें और हेमेटोमा पाया. हालत इतनी नाजुक थी कि वह बयान देने की स्थिति में नहीं थे.
शिवम के घर वालों ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा पार्टी में गया था, लेकिन रात में वापस नहीं लौटा. कई बार फोन करने पर सम्पर्क नही हुआ. फिर पुलिस का फोन आया कि बेटा अस्पताल में भर्ती है. डॉक्टरों की सलाह पर शिवम को 4 जनवरी को राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर किया गया और 5 जनवरी को उसका ऑपरेशन हुआ.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.

पश्चिम एशिया में जंग से तेल और गैस की किल्लत की आशंका के बीच भारत के लिए अच्छी खबर है. भारतीय जहाज शिवालिक कतर से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस लेकर भारत आ गया है, एलपीजी से लदा भारतीय जहाज शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा है. ये जहाज लगभग 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर आया है, एक घरेलू सिलेंडर में लगभग 14.2 किलोग्राम LPG भरी जाती है. इस तरह से 46 हजार मीट्रिक टन में 32.4 लाख घरेलू सिलेंडर भरे जा सकते हैं. बता दें कि 14 मार्च को ईरान ने शिवालिक को हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत दी थी. वहीं, जहाज नंदा देवी और जग लाडकी कल तक भारत पहुंच सकता है. नंदा देवी जहाज पर भी 46,000 टन LPG लदा है.

युद्ध के बीच भारत का शिवालिक जहाज मुंद्रा पोर्ट पहुंचा है. 45 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर शिवालिक पहुंचा है. कल नंदा देवी जहाज भी LPG की सप्लाई लेकर पहुंच रहा है. ईरान से अमेरिका-इजरायल के युद्ध का तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है. ईरान के खिलाफ इस युद्ध में प्रलय की स्थिति तो है लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप कहीं से भी निर्णायक भूमिका में नजर नहीं आ रहे. होर्मुज का समंदर न सिर्फ ट्रंप के लिए सैन्य चुनौती बन गया है, बल्कि कूटनीतिक झटके भी उन्हें मिलते दिख रहे हैं.






