
दिल्ली: बदरपुर में किराएदार और मकान मालिक के बीच जबदरस्त बहस, दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे
AajTak
दिल्ली के बदरपुर इलाके से एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, सीसीटीवी में देखा जा रहा है, दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चल रहे हैं. इसके अलावा कुछ लड़के घर के गेट को तोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं. लाठी डंडों से जमकर पिटाई कर रहे है.
दिल्ली के बदरपुर इलाके से एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, सीसीटीवी में देखा जा रहा है, दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चल रहे हैं. इस वीडियो में कुछ लड़के घर के गेट को तोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं. लाठी डंडों से जमकर एक दूसरे की पिटाई कर रहे है.
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी बुधवार रात 9बजे के आसपास का है. ये झगड़ा किरायदार और मकान मालिक के बीच का है. जानकारी के मुताबिक सीसीटीवी में जो लड़के बाहर खड़े है वो किरायेदार हैं. दिल्ली पुलिस के मुताबिक एक झगड़ा किराएदार और मकान मालिक के बीच का है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस की फर्जी अफसर बनकर 3 साल से कर रही थी ठगी, बेरोजगारों को नौकरी का दिया झांसा
वायरल सीसीटीवी पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है. अभी तक पुलिस को किराएदार और मकान मालिक किसी की तरफ से शिकायत नही मिली है.पुलिस का कहना है मामले में लीगल एक्शन लिया जा रहा है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







