
दिल्ली: बंद दुकान में मिला एक हफ्ते से गायब नाबालिग का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका
AajTak
13 साल की नाबालिग लड़की का शव मिलने से हड़कंप मच गया. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि लड़की के साथ पहले रेप किया गया फिर उसकी हत्या कर दी गई. पुलिस अब मामले की जांच कर रही है
दिल्ली के नरेला इलाके में बंद पड़ी दुकान से 13 साल की नाबालिग बच्ची का शव मिलने से हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्ची पिछले एक सप्ताह से लापता थी. बच्ची के गुमशुदगी का मामला भी थाने में भी दर्ज हुआ था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है. इस घटना के बाद से बच्ची के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












