
दिल्ली: फैक्ट्री मालिक की हत्या, घर लौटते समय चाकुओं से गोदा
AajTak
दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में काम से जुड़े झगड़े के बाद कुछ लोगों ने 28 साल के एक फैक्ट्री मालिक की हत्या कर दी. बताया जाता है कि आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला किया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई.
दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में काम से जुड़े झगड़े के बाद कुछ लोगों ने 28 साल के एक फैक्ट्री मालिक की चाकू मारकर हत्या कर दी. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. यह घटना 20 फरवरी को रात करीब 8.30 बजे हुई, जब रवि और चौधरी एंटरप्राइजेज नाम की एक यूनिट के को-ओनर मोटरसाइकिल पर अपनी फैक्ट्री से निकल रहे थे.
पुलिस ने बताया कि हमलावरों के एक ग्रुप ने दोनों को रोका और रवि पर चाकुओं से हमला कर दिया. इस दौरान उसकी गर्दन, कंधे और पीठ पर कई वार किए गए. जिससे वह घायल हो गया. उसे नरेला के एक हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में मोबाइल लूट के दौरान चाकू मारकर किया मर्डर, एक शख्स की हालत गंभीर, ऐसे पकड़े गए आरोपी
अधिकारी ने कहा कि मृतक के भाई की शिकायत के बाद FIR दर्ज की गई और एक टीम बनाई गई. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि हत्या से एक दिन पहले, रवि का राहिद उर्फ राहिल नाम के एक मजदूर से काम से जुड़े निर्देशों को लेकर झगड़ा हुआ था. पुलिस ने कहा कि बहस के दौरान रवि ने राहिद को थप्पड़ मारा था, जिससे वह नाराज था.
इस घटना से नाराज़ होकर राहिद ने अपने साथियों के साथ फ़ैक्टरी मालिक को खत्म करने की साज़िश रची. अधिकारी ने कहा कि टीम ने संदिग्धों की पहचान की और उन्हें ट्रैक किया. जिसके बाद 22 फरवरी को पुलिस ने तीन लोगों - ऋतिक (18), अभय (19), और एक 17 साल के नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया.
आरोपियों के पास से हत्या में कथित तौर पर इस्तेमाल किए गए दो चाकू और दो मोटरसाइकिलें बरामद की गईं. पुलिस ने कहा कि साज़िश में शामिल बाकी आरोपियों को पकड़ने की कोशिशें जारी हैं. जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








