
दिल्ली: फुटपाथ पर रात गुजारने को मजबूर लोगों के लिए काल बन रही गर्मी, 19 दिन में लू से 192 मौत
AajTak
लू की वजह से बेघर लोगों की मौजूदा मुश्किलें बढ़ जाती हैं. उन्हें बुनियादी सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पाता. मसलन हेल्थ फैसिलिटी, गर्मी से बचने के लिए कूलर, AC, पंखा. इससे बेघर लोगों को गर्मी से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं जैसे कि थकावट, हीटस्ट्रोक और डिहाइड्रेशन का सामना करना पड़ता है.
देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी से लोग त्रस्त हैं. दिल्ली का हाल भी बुरा है. यहां पारा 47 डिग्री तक पहुंच चुका है. हीट स्ट्रोक से लगातार लोगों के बीमार होने और मौत की खबरें आ रही हैं. ऐसे लोगों के लिए और ज्यादा मुश्किल है जो बेघर हैं या फुटपाथ पर रात गुजारते हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार, 11 से 19 जून 2024 के बीच दिल्ली में भीषण लू की वजह से 192 बेघर लोगों की मौत हो गई है.
लू की वजह से बेघर लोगों की मौजूदा मुश्किलें बढ़ जाती हैं. उन्हें बुनियादी सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पाता. मसलन हेल्थ फैसिलिटी, गर्मी से बचने के लिए कूलर, AC, पंखा. इससे बेघर लोगों को गर्मी से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं जैसे कि थकावट, हीटस्ट्रोक और डिहाइड्रेशन का सामना करना पड़ता है. इन्हें आश्रय देने के लिए बनाए गए शेल्टर अक्सर क्षमता और सुविधाओं के मामले में कम पड़ जाते हैं. जिससे मौसम में हुए बदलाव का सबसे ज्यादा असर इन पर पड़ता है. अत्यधिक गर्मी और ठंड में हालत बदतर हो जाते हैं.
सेंटर फॉर होलिस्टिक डेवलपमेंट (CHD) नामक एक गैर सरकारी संगठन के कार्यकारी निदेशक सुनील कुमार एलेडिया ने कहा, '11 से 19 जून 2024 के बीच दिल्ली में भीषण लू की वजह से 192 बेघर लोगों की मौत हो गई है.' वर्ष 2024 में मरने वालों की संख्या पिछले वर्ष 11 जून से 19 जून के बीच की तुलना में बहुत अधिक है. 80 फीसदी अज्ञात शव बेघर लोगों के हैं.
वर्ष मृत्यु 2019 143 2020 124 2021 58 2022 150 2023 75 2024 192
क्या है तापमान बढ़ने की वजह? वायु प्रदूषण, तेजी से औद्योगिकीकरण, शहरीकरण और वनों की कटाई से तापमान में बढ़ोतरी हुई है, जिससे बेघर लोगों की स्थिति और भी खराब हो गई है. शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए साफ पीने का पानी मिलना भी बड़ी चुनौती है, जिससे डिहाइड्रेशन और इससे संबंधित अन्य बीमारियां हो रही हैं.
इसके अलावा, पुरानी बीमारियों और मानसिक स्वास्थ्य पर गर्मी का बुरा असर पड़ता है. इया मौसम में पुरानी बीमारियां बढ़ जाती हैं. पैसे की कमी के कारण कई बेघर व्यक्ति सनस्क्रीन, टोपी या हल्के कपड़े नहीं खरीद पाते हैं, जिससे डायरेक्ट सनलाइट में उन्हें नुकसान पहुंचता है.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










