
दिल्ली: फर्जी कॉल सेंटर के जरिए विदेशियों को बना रहे थे निशाना, पुलिस ने 25 को पकड़ा
AajTak
दिल्ली पुलिस ने राजधानी में फर्जी कॉल सेंटर चलाने वाले 25 लोगों को हिरासत में लिया है. इस कॉल सेंटर के जरिए विदेशी नागरिकों को निशाना बनाया जाता था.
दिल्ली पुलिस ने राजधानी में फर्जी कॉल सेंटर चलाने वाले 25 लोगों को हिरासत में लिया है. इस कॉल सेंटर के जरिए विदेशी नागरिकों को निशाना बनाया जाता था, जिसमें अधिकतर दिव्यांग होते थे. इस पूरे रैकेट के बारे में दिल्ली पुलिस ने बताया कि ये खुद को सरकार से जुड़ा हुआ बताते थे, जिसके बाद उन्हें सरकारी योजना से जोड़ने की बात करते थे. इसी दौरान रजिस्ट्रेशन के नाम पर पैसे लेते थे और फिर व्यक्ति से संपर्क तोड़ देते थे. दिल्ली पुलिस ने मौके से 25 डेस्कटॉप भी जब्त किए हैं. पुलिस के मुताबिक, ये लोग इंटरनेट के जरिए कॉल करते थे. पुलिस को इस फर्जी कॉलसेंटर की जानकारी मुखबिरों के जरिए चली थी. दिल्ली के सैदुल्लाजाब इलाके में ये फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर काम कर रहा था.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











