
दिल्ली: प्लॉट के नकली कागजात दिखाकर शख्स को लगाया 85 लाख का चूना, तीन लोग गिरफ्तार
AajTak
दिल्ली में प्लॉट के नकली कागजात दिखाकर 85 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है. दरअसल एक व्यक्ति को तीन लोगों ने डीडीए कर्मचारी बनकर प्लॉट बेच दिया और उसके नकली दस्तावेज दे दिए. शख्स जब प्लॉट की रजिस्ट्री कराने पहुंचा तो अधिकारी ने उसे बताया कि दस्तावेज फर्जी है. इसके बाद पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.
दिल्ली में प्लॉट के फर्जी कागजात के जरिए एक व्यक्ति से 85 लाख रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इन आरोपियों ने फर्जी जमीन दस्तावेज तैयार कर एक व्यक्ति को ठगा था.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मदन मोहन शर्मा (61), दीपक (40) और अनिल कुमार (46) के रूप में हुई है. यह मामला तब सामने आया जब 15 जुलाई, 2023 को सरोजिनी नगर पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी.
बनाई गई थी नकली लैंड डीड
दक्षिण-पश्चिम जिले के उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि यह शिकायत सब-रजिस्ट्रार द्वारा की गई थी, जिसमें फर्जी दस्तावेजों का उपयोग कर धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया था.
डीसीपी के अनुसार, 'जांच के दौरान पाया गया कि एक भूखंड के लिए फर्जी डीड संजय माथुर के नाम पर तैयार किया गया था. जब माथुर इस दस्तावेज के आधार पर भूखंड का पंजीकरण कराने के लिए सब-रजिस्ट्रार के कार्यालय पहुंचे, तो दस्तावेज को फर्जी पाया गया.'
डीडीए कर्मचारी बनकर लगाया चूना

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










