
दिल्ली: प्रॉपर्टी विवाद के चलते पेचकस से बेटे ने किया मां पर वार, मौत
AajTak
बिंदापुर इलाके में दिल्ली पुलिस ने एक शख्स को अपनी ही मां की बेरहमी से हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है. आरोपी ने प्रॉपर्टी विवाद के चलते अपनी मां से मारपीट की और उसके सिर पर पेचकस से कई वार किए.
राजधानी दिल्ली के बिंदापुर इलाके में कलयुगी बेटे ने प्रॉपर्टी विवाद के चलते अपनी बुजुर्ग मां की बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपी बेटे ने महिला के सिर पर पेचकस से कई वार किए जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. आनन-फानन में उन्हें सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
बुजुर्ग महिला का नाम अंगूरी देवी (65) था. फिलहाल बिंदापुर थाना पुलिस ने आरोपी बेटे भगवान दास गुप्ता उर्फ पप्पू के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है. मृतका की बेटी के मुताबिक, उनकी मां अंगूरी देवी सेवन पार्क इलाके में रहती थीं. बुधवार को जब वह घर की साफ-सफाई करके पूजा कर रही थीं, तो अचानक से उनका बेटा भगवान दास घर आया. उसने मां से प्रॉपर्टी को लेकर झगड़ना शुरू कर दिया. झगड़ा इस हद तक बढ़ गया कि आरोपी ने अपनी ही मां को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया.
पड़ोसियों ने दी बेटी को सूचना
इस दौरान आरोपी ने अपनी मां के सिर पर पेचकस से भी कई वार किए. इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया. पड़ोसियों को जब इस घटना का पता चला तो उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी महिला की बेटी को दी. जहां मौके पर पहुंची बेटी ने खून में लथपथ पड़ी मां को सफदरजंग अस्पताल पहुंचाया. दो दिन तक महिला जिंदगी की जंग लड़ती रही और फिर उनकी मौत हो गई.
आरोपी बेटा गिरफ्तार
मृतका की बेटी की शिकायत पर बिंदापुर पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. और उससे पूछताछ की जा रही है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











