
दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिए गए सभी JNU स्टूडेंट्स को छोड़ा, मुख्यालय के बाहर दे रहे थे धरना
AajTak
लेफ्ट संगठनों के कार्यकर्ताओं ने रविवार को छात्रों के साथ हुई मारपीट के विरोध में दिल्ली पुलिस मुख्यालय का घेराव किया. छात्रों का आरोप है कि ABVP के छात्रों ने नॉनवेज खाने पर कुछ छात्रों के साथ मारपीट की है. लेफ्ट छात्रों की मांग है कि जेएनयू प्रशासन और पुलिस को ABVP कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करे.
जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में नॉनवेज और रामनवमी को लेकर रविवार को विवाद हुआ था. इसे लेकर सोमवार को दिनभर गहमा गहमी जारी रही. लेफ्ट और AISA से जुड़े छात्रों ने दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर धरना दिया. इसके बाद पुलिस ने कुछ छात्रों को हिरासत में लिया. हालांकि, सोमवार रात सभी छात्रों को छोड़ दिया गया. हालांकि, प्रदर्शन करने वाले छात्रों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.
उधर, ABVP से जुड़े छात्रों ने जेएनयू में सद्भावना यात्रा निकाली. इससे पहले ABVP की शिकायत पर पुलिस ने लेफ्ट संगठन से जुड़े छात्रों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया है. ABVP की शिकायत के मुताबिक, रविवार को छात्रों ने रामनवमी पर जेएनयू के कावेरी हॉस्टल में पूजा रखी थी. इस दौरान कुछ छात्रों ने वहां हंगामा किया. इसके चलते पूजा भी देर से शुरू हो सकी. इसके बाद लेफ्ट छात्रों ने ABVP कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की. वहीं, पुलिस का कहना है कि ABVP की शिकायत पर NUSU, SFI , DSF के अज्ञात छात्रों पर केस दर्ज किया गया है. पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है, सबूतों के आधार पर ही गिरफ्तारी की जाएगी और दोषियों को सजा दिलाई जाएगी.
ABVP के छात्रों पर कार्रवाई करे पुलिस- लेफ्ट कार्यकर्ता
लेफ्ट संगठनों के कार्यकर्ताओं ने रविवार को छात्रों के साथ हुई मारपीट के विरोध में दिल्ली पुलिस मुख्यालय का घेराव किया. छात्रों का आरोप है कि ABVP के छात्रों ने नॉनवेज खाने पर कुछ छात्रों के साथ मारपीट की है. लेफ्ट छात्रों की मांग है कि जेएनयू प्रशासन और पुलिस को ABVP कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करे. लेफ्ट संगठन से जुड़े छात्रों का आरोप है कि ABVP खाने में नॉन वेज बनाने का विरोध कर रही थी. मेस सेक्रेटरी ने एबीवीपी को यह बताया था कि हॉस्टल मेस में छात्रों की सहमति से तय किए गए मेनू के आधार पर खाना बनाया जाएगा. लेफ्ट छात्रों का कहना है कि इसके बाद ABVP कार्यकर्ताओं ने मेस सेक्रेटरी और नॉनवेज का समर्थन कर रहे छात्रों पर हमला कर दिया.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








