
'दिल्ली पुलिस को अमेजन-फ्लिपकार्ट के डिलीवरी ब्वॉय की तरह बना दिया', BJP पर भड़की AAP
AajTak
अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि यह दुखद है कि बीजेपी ने दिल्ली पुलिस को अमेजन और फ्लिपकार्ट के डिलीवरी ब्वॉय की तरह केवल 'नौटंकी' करने के लिए 5 घंटे तक सड़क पर खड़ा रखा. इसके बजाय उन्हें अपराध से लड़ना चाहिए था. हमारी सहानुभूति उनके साथ है.
आम-आदमी पार्टी के कई नेताओं के खिलाफ जांच एजेसियों के साथ-साथ दिल्ली पुलिस का एक्शन जारी है. इस बीच आम आदमी पार्टी की तरफ से बयान जारी कर बीजेपी के खिलाफ जमकर निशाना साधा गया है. AAP की तरफ से कहा गया है,'यह दुखद है कि बीजेपी ने दिल्ली पुलिस को अमेजन और फ्लिपकार्ट के डिलीवरी ब्वॉय की तरह केवल 'नौटंकी' करने के लिए 5 घंटे तक सड़क पर खड़ा रखा. इसके बजाय उन्हें अपराध से लड़ना चाहिए था. हमारी सहानुभूति उनके साथ है.'
आम आदमी पार्टी ने आगे कहा,'दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जो दस्तावेज दिया है, वह केवल एक पत्र है. इसमें किसी FIR/समन/प्रारंभिक जांच या CRPC या IPC की किसी भी धारा का उल्लेख नहीं है.'
आतिशी के OSD ने रिसीव किया नोटिस
बता दें कि आज ही दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के अधिकारी भाजपा द्वारा आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों की ‘खरीद-फरोख्त’ के प्रयास के आरोपों के संबंध में नोटिस देने दिल्ली की मंत्री आतिशी को नोटिस दिया है. इस दौरान आतिशी अपने आवास पर मौजूद नहीं थीं, इसलिए उनके OSD दीपक दहिया ने नोटिस रिसीव किया है. इस मामले में आतिशी को 5 फरवरी तक यानी 24 घंटे के भीतर नोटिस का जवाब देना है.
25 करोड़ रुपए की हुई पेशकश: केजरीवाल
दरअसल, केजरीवाल ने कुछ दिन पहले आरोप लगाया था कि आप के 7 विधायकों से संपर्क किया गया और उनमें से प्रत्येक को दलबदल करने के लिए 25 करोड़ रुपये की पेशकश की गई. उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि कथित शराब घोटाले में उन्हें गिरफ्तार करने और दिल्ली में उनकी सरकार को गिराने की साजिश रची जा रही है.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










