
दिल्ली पुलिस के ASI की हत्या के बाद फैक्ट्री में घुस गया था आरोपी, सामने आए फुटेज
AajTak
बीते चार जनवरी को दिल्ली पुलिस के ASI पर एक आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया था. इस घटना के छह दिन बाद एएसआई ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. बताया जा रहा है कि एएसआई मोबाइल छीने जाने की सूचना पर एक आरोपी को पकड़ने पहुंचे थे. एएसआई की हत्या के बाद आरोपी एक फैक्ट्री में घुस गया था, जहां उसने एक कर्मचारी को बंधक बना लिया था.
दिल्ली के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) पर बीते दिनों एक आरोपी ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया था. वारदात के बाद अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. आज एएसआई ने दम तोड़ दिया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी एक फैक्ट्री में घुस गया था, जहां उसने एक कर्मचारी को बंधक बना लिया था.
बता दें कि एएसआई पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस से बचने के लिए एक बिल्डिंग में घुस गया था और एक कर्मचारी को चाकू दिखाकर बंधक बना लिया था. हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने आरोपी को जैसे-तैसे काबू किया.
जानकारी के अनुसार, 4 जनवरी को पुलिस को सूचना मिली थी कि दिल्ली के मायापुरी इलाके के फेस वन की झुग्गी में एक शख्स का किसी ने मोबाइल छीन लिया है. इस सूचना के बाद एएसआई शंभूदयाल मौके पर पहुंचे और आरोपी अनीस को पकड़ लिया.
आरोपी ने जेब से चाकू निकालकर एएसआई पर किया था हमला
एएसआई जब अनीस को झुग्गियों से बाहर लेकर इंडस्ट्रियल इलाके में पहुंचे, तभी अचानक अनीस ने जेब से चाकू निकाला और एएसआई शंभू दयाल पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए. ASI शंभूदयाल घायल होने के बाद भी अनीस से भिड़े रहे.
इसके बाद आरोपी अनीस मौके से फरार हो गया. कुछ दूर भागने के बाद अनीस ने एक बाइक सवार को रोका और उसकी बाइक पर बैठ गया और युवक को बाइक चलाने के लिए कहने लगा, लेकिन इस दौरान बाइक चालक बाइक से उतरकर भाग गया.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











