
दिल्ली पुलिस के सामने आज पेश होंगे तेलंगाना CM, अमित शाह के एडिटेट वीडियो का मामला
AajTak
गृहमंत्री अमित शाह के एडिटेड वीडियो के मामले में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी बुधवार को दिल्ली पुलिस के सामने पेश होंगे. सोमवार को दिल्ली पुलिस ने उन्हें तलब किया था और सभी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के साथ पूछताछ के लिए 1 मई को बुलाया था.
गृहमंत्री अमित शाह के एडिटेड वीडियो के मामले में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी बुधवार को दिल्ली पुलिस के सामने पेश होंगे. सोमवार को दिल्ली पुलिस ने उन्हें तलब किया था और सभी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के साथ पूछताछ के लिए 1 मई को बुलाया था.
दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक पुलिस की जांच का दायरा कई राज्यों तक फैल गया है. अमित शाह के एडिटेड वीडियो की जांच के लिए दिल्ली पुलिस की अलग-अलग टीमें झारखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, नागालैंड के लिए रवाना हुई हैं.
सपा प्रत्याशी और कांग्रेस पदाधिकारियों को नोटिस
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के एक लोकसभा प्रत्याशी को भी नोटिस दिया गया है और पूछताछ के लिए बुलाया गया है. वहीं झारखंड (रांची) कांग्रेस के एक बड़े पधाधिकारी को और नागालैंड कांग्रेस के एक पधाधिकारी को दिल्ली पुलिस ने नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया है. उनसे मोबाइल साथ लाने को कहा गया है.
असम पुलिस ने की थी गिरफ्तारी
जानकारी के मुताबिक एडिटेड वीडियो के मामले में कई राज्य के लोग शामिल हैं. इसी वजह से जांच का दायरा कई राज्यों तक फैल रहा है. इससे पहले सोमवार को मामले में असम पुलिस ने रीतोम सिंह नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया था. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी थी. पुलिस ने रीतोम सिंह को गुवाहटी से गिरफ्तार किया था.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









