
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा ईरानी गैंग का सरगना, लूटा हुआ सोना अबतक बरामद नहीं
AajTak
क्राइम ब्रांच की डीसीपी मोनिका भारद्वाज ने बताया कि क्राइम ब्रांच के लिए इस लुटेरे गैंग को पकड़ना एक बड़ी चुनौती थी जिसके लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट के तेजतर्रार इंस्पेक्टर पंकज शर्मा और एसीपी राजेश कुमार की टीम को लगाया गया था.
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने ईरानी गैंग के सरगना कासिम जाफरी उर्फ जूजू को गिरफ्तार करने का दावा किया है. क्राइम ब्रांच के अफसरों ने बताया कि अभियुक्त करीब 915 ग्राम सोना लूटकर फरार हो गया था जिसके 3 साथी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं. हैरानी की बात यह है कि कासिम की गिरफ्तारी के बाद भी दिल्ली पुलिस लाखों रुपए का लगभग एक किलो सोना फिलहाल बरामद नहीं कर सकी है. क्राइम ब्रांच के अफसरों का कहना है कि ईरानी गैंग के इन लुटेरों ने क्राइम ब्रांच का अफसर बन कर सोने की लूट की वारदात को अंजाम दिया था. क्राइम ब्रांच की डीसीपी मोनिका भारद्वाज ने बताया कि क्राइम ब्रांच के लिए इस लुटेरे गैंग को पकड़ना एक बड़ी चुनौती थी जिसके लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट के तेजतर्रार इंस्पेक्टर पंकज शर्मा और एसीपी राजेश कुमार की टीम को लगाया गया था. पुलिस की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद कासिम जाफरी को भोपाल से गिरफ्तार किया है. कासिम महाराष्ट्र का रहने वाला है. क्राइम ब्रांच ने खुलासा किया है कि वह पहले भी इसी तरह कई लूट की वारदातों को अंजाम दे चुका है.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











