
दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन स्वीप', 260 विदेशी गिरफ्तार, 175 को किया जाएगा डिपोर्ट
AajTak
अब तक 26 केस दर्ज किए जा चुके हैं और दस्तावेज सत्यापन व डिपोर्टेशन की प्रक्रिया चल रही है. दिल्ली पुलिस ने मकान मालिकों को सख्त चेतावनी दी है कि वे फॉर्म-II भरकर किरायेदारों की जानकारी दें, वरना उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी.
दिल्ली पुलिस की वेस्टर्न रेंज ने एक बड़े अभियान "ऑपरेशन क्लीन स्वीप" के तहत अवैध रूप से रह रहे और गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल विदेशी नागरिकों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है. इस अभियान के दौरान 260 अफ्रीकी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें से 175 को डिपोर्ट करने की प्रक्रिया चल रही है.
पुलिस ने द्वारका, वेस्ट और आउटर डिस्ट्रिक्ट में एक साथ छापेमारी कर इन विदेशी नागरिकों को पकड़ा. जांच में सामने आया कि 183 विदेशी नागरिकों के पास या तो वीज़ा एक्सपायर हो चुका था या वे ओवरस्टे कर रहे थे. हिरासत में लिए गए लोगों में 48 महिलाएं भी शामिल हैं.
छापेमारी के दौरान, पुलिस को एक विदेशी नागरिक के पास से ड्रग्स बरामद हुई, जबकि एक अन्य के खिलाफ नॉन-बेलेबल वारंट (NBW) था. इन दोनों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है.
यह भी पढ़ें: एक्सटॉर्शन गैंग्स पर कनाडा की बड़ी स्ट्राइक, कारोबारियों को निशाना बनाने वाले 3 अपराधी डिपोर्ट
पुलिस की 31 टीमों ने लिया हिस्सा
इस बड़े अभियान में 31 पुलिस टीमों ने हिस्सा लिया, जिनमें 4 एसीपी, 20 इंस्पेक्टर और 600 पुलिसकर्मी शामिल थे. पुलिस ने उन 25 मकान मालिकों की भी पहचान की है जिन्होंने इन विदेशी नागरिकों को बिना वैध दस्तावेजों के घर किराए पर दिए थे, और उनके ख़िलाफ़ कानूनी कार्रवाई जारी है.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.










