
दिल्ली: पुलिस कांस्टेबल पर चढ़ा दी गाड़ी, 40 मीटर तक घसीटता रहा, मौत
AajTak
ये घटना शनिवार सुबह चार बजे की बताई जा रही है जब पुलिस कांस्टेबल मुंशीलाल अपनी पिकेट ड्यूटी कर रहे थे. लेकिन तभी एक सफेद रंग की गाड़ी तेज गति से उनकी तरफ आई और उन्हें टक्कर मार गई.
कोरोना काल में कई पुलिसकर्मी फ्रंट लाइन वर्कर बन लोगों की सेवा भी कर रहे हैं और कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन भी करवा रहे हैं. लेकिन अपनी ड्यूटी करते समय कई पुलिसकर्मी या तो कोरोना का शिकार हुए या फिर उनके साथ कोई दूसरी दुखद दुर्घटना हुई है. ताजा मामला दिल्ली के वसंत विहार का है जहां पर एक पुलिस कांस्टेबल पर गाड़ी चढ़ा दी गई और उन्हें 40 मीटर तक घसीटा गया और फिर अस्पताल में उनकी मौत हो गई. पुलिस कांस्टेबल पर चढ़ा दी गाड़ी, हुई मौत
हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










