
दिल्ली पुलिस और नंदू गैंग के बीच मुठभेड़, गोली लगने के बाद दो शूटर गिरफ्तार
AajTak
दिल्ली पुलिस ने एनकाउंटर के बाद नंदू गैंग के दो सदस्यों गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उन दोनों ने एक बिजनेसमैन के ऑफिस में फायरिंग की थी. मौके से दो पिस्टल, जिंदा कारतूस और क्राइम में इस्तेमाल स्कूटर जब्त किया गया है. पुलिस इस मामले की आगे जांच कर रही है.
दिल्ली का द्वारका इलाका रविवार तड़के गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. दिल्ली पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद कुख्यात नंदू गैंग के दो शूटरों को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए बदमाशों की पहचान 23 वर्षीय भारत और 23 वर्षीय वीरज के रूप में हुई है. इन पर एक बिजनेसमैन के ऑफिस पर फायरिंग का आरोप है. उसे अपनी शर्तों पर जमीन का विवाद सुलझाने के लिए धमकाया था.
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी भरत 21 जनवरी को ही तिहाड़ जेल से बाहर आया था. जेल में रहने के दौरान वह गैंगस्टर विक्की सन्यासी के संपर्क में आया, जो खुद कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग से जुड़ा हुआ है. जेल से छूटने के बाद भरत ने विक्की के इशारे पर उत्तम नगर और आसपास के इलाकों में जमीन विवादों को लेकर फायरिंग और फिरौती का काम शुरू कर दिया.
बिंदापुर इलाके में बिजनेसमैन के ऑफिस पर हुई फायरिंग के बाद पुलिस इनकी तलाश में जुटी थी. 20 फरवरी को एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई. रविवार रात 2.10 बजे सूचना मिली कि आरोपी कुतुब विहार की ओर जाने वाली सड़क पर आने वाले हैं. पुलिस टीम ने जब एक डैमेज नंबर प्लेट वाले सफेद स्कूटर को रोकने की कोशिश की, तो बदमाशों ने भागने का प्रयास किया.
इसके बाद बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. भरत ने एक हेड कांस्टेबल को निशाना बनाकर गोली चलाई, जो उनके पास से गुजर गई. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने तीन राउंड फायर किए, जिसमें से एक गोली भरत के दाहिने पैर में लगी. वहीं, दूसरे आरोपी वीरज ने भी पुलिस पर पिस्टल तानी, लेकिन किस्मत से उसकी पिस्टल जाम हो गई और पुलिस ने उसे तुरंत दबोच लिया.
दोनों को इलाज के लिए द्वारका के इंदिरा गांधी अस्पताल ले जाया गया है. पकड़ा गया आरोपी भारत शातिर अपराधी है. उस पर दिल्ली के अलग-अलग थानों में चोरी, सेंधमारी और आर्म्स एक्ट के 15 से ज्यादा मामले दर्ज हैं. उसने 8वीं तक पढ़ाई की और बाद में मोटर मैकेनिक का काम किया, लेकिन ड्रग्स की लत ने उसे अपराध की दुनिया में धकेल दिया. वीरज पश्चिम बंगाल का रहने वाला है.
हैरान करने वाली बात यह है कि वीरज 12वीं पास है और साल 2023 से 2025 तक प्राइवेट ट्यूटर के तौर पर बच्चों को पढ़ाता था. साल 2025 में भरत के संपर्क में आने के बाद वह भी नशे और अपराध के दलदल में फंस गया. पुलिस ने बदमाशों के पास से दो पिस्टल, चार खाली कारतूस, तीन जिंदा राउंड और स्कूटर बरामद किया है. स्कूटर इस महीने की शुरुआत में उत्तम नगर से छीना गया था.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








