
दिल्ली: पांडव नगर में चाकू की नोंक पर शख्स से लूटी कार, जांच में जुटी पुलिस
AajTak
पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में तीन लोगों ने चाकू की नोंक पर 53 वर्षीय एक व्यक्ति की कार लूट ली. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.
पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में तीन लोगों ने चाकू की नोंक पर 53 वर्षीय एक व्यक्ति की कार लूट ली. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. यह घटना शुक्रवार रात करीब 9 बजे हुई, जब नोएडा के सेक्टर 14 में रहने वाले विनोद कुमार शर्मा अपनी कार में पटपड़गंज में बंसल स्वीट्स के पास जा रहे थे. यहां वे पेस्ट्री की दुकान भी चलाते हैं.
एक अधिकारी ने बताया कि उनकी कार और एक बाइक के बीच टक्कर हो गई. बाइक पर तीन लोग सवार थे. टक्कर में बाइक सवारों और उनके बीच बहस हो गई. इसके बाद बाइक सवारों ने उनकी पिटाई की और चाकू दिखाकर उनकी कार लूटकर भाग गए.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में ट्रेडिंग ऑफिस से 26 लाख की लूट का पर्दाफाश, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने शुरू की जांच
शर्मा को उनकी चोटों के इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. अधिकारी ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 309(6) (लूट) और 3(5) (संयुक्त दायित्व) के तहत पांडव नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है और अपराधियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए आगे की जांच जारी है.
यह भी पढ़ें: चाय में नशा देकर डॉक्टर दंपति को किया बेहोश, फिर नौकर ने घर में की जमकर लूट, सीसीटीवी का DVR भी लेकर हुआ फरार

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









