
दिल्ली: पहाड़गंज के होटल में संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव, साथ आया युवक हुआ फरार
AajTak
दिल्ली के पहाड़गंज में स्थित एक होटल में महिला का शव मिला है. पुलिस ने शव पर गला घोंटने और प्रहार के निशान पाए हैं. जिसकी बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है. महिला के साथ आए पुरुष साथी होटल से फरार हो गया.
दिल्ली के पहाड़गंज इलाके से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक होटल के कमरे में महिला की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है. नबी करीम थाना क्षेत्र के रोहित DX होटल के कमरे नंबर 123 में आज (रविवार) सुबह महिला का शव बाथरूम में पाया गया.
मृतका की पहचान सरिका के तौर पर हुई. वह उत्तर पूर्वी दिल्ली के बुराड़ी की रहने वाली थी. उसके साथ होटल आने वाला पुरुष साथी सचिन, जो मलकागंज, दिल्ली का निवासी है, मौके से फरार हो गया.
होटल स्टाफ की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी. पुलिस के अनुसार, सरिका और सचिन दोनों 7 जून को होटल में ठहरे थे. आज सुबह करीब 8 बजकर 30 मिनट पर सचिन फौरन होटल से बाहर निकल गया.
यह भी पढ़ें: दिल्लीवासियों की प्यास बुझाएंगे तीन नए वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट, गर्मी में पानी की किल्लत होगी दूर
पुलिस को महिला के शरीर पर हमले और गला घोंटने के निशान मिले हैं, जो इस घटना को हत्या की शक के दायरे में ला रहा है.
पुलिस ने FIR दर्ज कर फरार सचिन की तलाश शुरू कर दी है. महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









