
दिल्ली: पहले से शादीशुदा था डॉक्टर, गर्लफ्रेंड को पता चला तो काट डाला प्राइवेट पार्ट
AajTak
दिल्ली के वजीराबाद में एक महिला ने कथित तौर पर अपने प्रेमी, 22 वर्षीय झोलाछाप डॉक्टर विसरजीत, के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया. महिला को उसकी शादी का पता चलने के बाद यह वारदात हुई. पीड़ित का आरोप है कि उसे दूध में नशीला पदार्थ देकर अर्ध बेहोशी में तेज धार वाले हथियार से घायल किया गया. वह खुद अस्पताल पहुंचा और बाद में सर्जरी हुई. पुलिस ने BNS की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी अमीना खातून की तलाश शुरू कर दी है.
उत्तर दिल्ली के वजीराबाद इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. पुलिस के मुताबिक गर्लफ्रेंड ने 22 वर्षीय एक झोलाछाप डॉक्टर के प्राइवेट पार्ट को काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. बताया जा रहा है कि लड़की को जब उसकी शादी के बारे में पता चला तो उसने यह कदम उठाया.
दो साल से था संबंध घायल युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के रामपुर निवासी विसरजीत के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार वह पिछले दो साल से वजीराबाद निवासी आरोपी अमीना खातून के साथ रिश्ते में था. 25 फरवरी को हिंदू राव अस्पताल से एक घायल युवक के भर्ती होने की सूचना पुलिस को मिली, जिसके बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और उसका बयान दर्ज किया. साथ ही उसका मेडिको-लीगल सर्टिफिकेट भी लिया गया.
दूध में नशीला पदार्थ मिलाने का आरोप पीड़ित ने अपने बयान में बताया कि वह 24 फरवरी को दिल्ली आया था और अमीना के साथ रह रहा था. उसने आरोप लगाया कि रात में गर्लफ्रेंड ने उसे दिए गए दूध में नशीला पदार्थ मिला दिया. पीड़ित के मुताबिक करीब 2:30 बजे जब वह अर्ध बेहोशी की हालत में था, तब महिला ने तेज धार वाले हथियार से उस पर हमला कर दिया और उसके प्राइवेट पार्ट को काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. पीड़ित का कहना है कि महिला को उसकी शादी के बारे में पता चल गया था और इसी वजह से उसने हमला किया.
खुद अस्पताल पहुंचा पीड़ित पुलिस ने बताया कि घायल युवक किसी तरह खुद हिंदू राव अस्पताल पहुंचा. वहां से उसे आगे इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसकी सर्जरी हुई.
इन धाराओं में केस दर्ज पुलिस के मुताबिक पीड़ित के बयान और मेडिकल साक्ष्यों के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 118(2) (खतरनाक हथियार या साधन से स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाना) और धारा 123 (जहर आदि के माध्यम से अपराध करने की मंशा से चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है.
आरोपी की तलाश जारी पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला मूल रूप से बिहार के कटिहार की रहने वाली है और फिलहाल वजीराबाद में रह रही थी. उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.

पश्चिम एशिया में जंग से तेल और गैस की किल्लत की आशंका के बीच भारत के लिए अच्छी खबर है. भारतीय जहाज शिवालिक कतर से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस लेकर भारत आ गया है, एलपीजी से लदा भारतीय जहाज शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा है. ये जहाज लगभग 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर आया है, एक घरेलू सिलेंडर में लगभग 14.2 किलोग्राम LPG भरी जाती है. इस तरह से 46 हजार मीट्रिक टन में 32.4 लाख घरेलू सिलेंडर भरे जा सकते हैं. बता दें कि 14 मार्च को ईरान ने शिवालिक को हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत दी थी. वहीं, जहाज नंदा देवी और जग लाडकी कल तक भारत पहुंच सकता है. नंदा देवी जहाज पर भी 46,000 टन LPG लदा है.

युद्ध के बीच भारत का शिवालिक जहाज मुंद्रा पोर्ट पहुंचा है. 45 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर शिवालिक पहुंचा है. कल नंदा देवी जहाज भी LPG की सप्लाई लेकर पहुंच रहा है. ईरान से अमेरिका-इजरायल के युद्ध का तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है. ईरान के खिलाफ इस युद्ध में प्रलय की स्थिति तो है लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप कहीं से भी निर्णायक भूमिका में नजर नहीं आ रहे. होर्मुज का समंदर न सिर्फ ट्रंप के लिए सैन्य चुनौती बन गया है, बल्कि कूटनीतिक झटके भी उन्हें मिलते दिख रहे हैं.






