
दिल्ली पर प्रदूषण और डेंगू की दोहरी मार, 5 हजार पहुंचने वाला है आंकड़ा
AajTak
दरअसल, डेंगू मच्छरों की तीन कैटिगंरी एग, लार्वा और प्यूपा को तो एंटी लार्वा दवाई के जरिए खत्म किया जा सकता है, लेकिन चौथी स्टेज वो एडल्ट मच्छर जो उड़कर भाग जाते हैं उन मच्छरों की सासों के लिए जहर साबित होता है. यही वजह है कि चौथी स्टेज में एडीज मच्छर को मारने के लिए दिल्ली के 250 वार्ड में सुबह शाम फॉगिंग कराई जा रही है.
दिल्ली में सीजन की पहली सबसे खराब आबोहवा अक्टूबर महीने के आखिरी हफ्ते में दर्ज हुई और AQI-306 दर्ज हुआ. वही राजधानी में एनसीआर के शहरों में फैले डेंगू की दहशत के बीच राजधानी में डेंगू के मच्छरों के लिए घातक इतजाम किये जा रहे हैं. दिल्ली में डेंगू का आंकड़ा 5 हजारी होने को है तो वहीं बच्चो में प्लेटलेट्स गिरने के मामले सामने आ रहे हैं.
दिल्ली में डेंगू को काबू करने के लिए दिल्ली नगर निगम का हेल्थ विभाग सक्रिय है. लिहाजा डेंगू मच्छरों की सासें खत्म हो सके इसके लिए सुबह और शाम फॉगिंग हो रही है. असिस्टेंट मलेरिया इंस्पेक्टर शुगर सिंह मीणा ने बताया कि डेंगू के एडीज मच्छरों और दूसरे एडल्ट मॉस्किटो के लिए फॉगिंग हो रही है. फॉगिंग में उड़े वाला कैमिकल एड़ीज मच्छरों की सांसों में भरने से उसकी मौत हो जाती है. दरअसल, डेंगू मच्छरों की तीन कैटिगंरी एग, लार्वा और प्यूपा को तो एंटी लार्वा दवाई के जरिए खत्म किया जा सकता है, लेकिन चौथी स्टेज वो एडल्ट मच्छर जो उड़कर भाग जाते हैं उन मच्छरों की सासों के लिए जहर साबित होता है. यही वजह है कि चौथी स्टेज में एडीज मच्छर को मारने के लिए दिल्ली के 250 वार्ड में सुबह शाम फॉगिंग कराई जा रही है.
क्या है इस धुएं में असिस्टेंट मलेरिया इंस्पेक्टर शुगर सिंह मीणा ने बताया कि दरअसल 200 लीटर डीजल और 25 लीटर पेट्रोल के साथ ही दवाई होती है जो सभी मिक्स होकर फॉगिंग का सॉल्यूशन बनाते हैं और ये एडल्ट मच्छरों को मार देता है.
दिल्ली में डेंगू छूने को है 5 हजार का आंकड़ा दिल्ली में 1 जनवरी से अब तक डेंगू के कुल मामले 4965 दर्ज हैं. बीते हफ्ते में 525 मामले डेंगू के दर्ज किये गए. पिछले साल इसी सीजन में इनकी संख्या 4470 थी तो 2021 में 9613 मामले डेंगू के सामने आए. अभी तक डेंगू से सिर्फ 1 मौत दर्ज है जबिक पिछले साल 9 मौते हुई तो 2021 में डेंगू से कुल 23 मौत हुई. दिल्ली नगर निगम के एमएचओ ललन वर्मा के मुताबिक दिल्ली में डेंगू अभी कंट्रोल में है. सर्दियों में बाहर तापमान कम होता है लिहाजा मच्छर घरों के अंदर आ जाते हैं ऐसे में घरों के अंदर डेंगू मच्छरों की ब्रीडिंग रोकने के लिए लोगों की जागरूकता के साथ ही कूलर, पानी की टंकी, हौदी में पानी जमा ना होने दें ताकि डेंगू मच्छरों का लार्वा पनप ना पाए. एलएनजेपी अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि फीवर वार्ड में डेंगू के मरीज आ रहे हैं लेकिन स्थिति नियंत्रण में है.
दिल्ली नगर निगम में पब्लिक हेल्थ ऑफिसर ललन वर्मा का दावा है कि डेंगू के आंकड़ो में बढ़ोत्तरी इसलिए है क्योंकि साल 2021 में दो साल पहले डेंगू को नोटिफाई डिजीज घोषित किया गया लिहाजा इसकी रिपोर्टिंग टेस्टिंग और केसेस बढ़ रहे हैं.
नोटिफाई करने से सभी लैबोरेट्री, अस्पताल और दिल्ली गवर्नमेंट के एमसीडी विभाग के साथ ही डिल्ली में डेंगू को रिपोर्ट करने वाले सेंटिनेल सर्विसेज अस्पताल बढ़कर करीब 600 हो गए (जबकि नोटिफाई से पहले सिर्फ 36 ही रिपोर्ट करते थ). वहीं दिल्ली में जुलाई में हुई असमय बारिश और बाढ़ की वजह से डेंगू के मामले बढ़े हैं.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











