
दिल्ली: परोसा गया मीट, झटके का है या हलाल का, रेस्टोरेंट को बताना होगा
AajTak
उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने एक ऐसा प्रस्ताव पास किया है, जिसके बाद रेस्टोरेंट को ग्राहकों को परोसे जाने वाले मीट की जानकारी साझा करनी होगी. ये जानकारी रेस्टोरेंट को नगर निगम को देनी होगी. उन्हें बताना होगा कि जो मीट ग्राहकों को दिया गया, वो हलाल है या झटके का.
राजधानी दिल्ली में नगर निगम ने रेस्टोरेंट को लेकर एक नया प्रस्ताव पास किया है. ये प्रस्ताव पास किया है उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने. इस प्रस्ताव के तहत अब रेस्टोरेंट में ग्राहकों को थाली में जो मीट परोसा जा रहा है, उसकी जानकारी नगर निगम को देनी होगी. ये नियम उत्तरी दिल्ली नगर निगम के दायरे में आने वाले सभी रेस्टोरेंट पर लागू होगा. अब रेस्टोरेंट के बाहर उन्हें ये लिखना जरूरी होगा कि वो जो मीट परोस रहे हैं, वो झटके का है या फिर हलाल का. उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर जय प्रकाश ने बताया कि कुछ लोग हलाल और झटके से परहेज करते हैं. किसी को झटके का पसंद है तो किसी को हलाल का. और ये लोगों को जानने का हक है कि वो जो खा रहे हैं वो हलाल है या झटका. सिख समुदाय की तरफ से ये मांग सालों से की जा रही थी. उनके यहां नियम है कि वो हलाल मीट नहीं खा सकते. तो वहीं, दूसरी तरफ मुस्लिम समुदाय में झटके का मीट नहीं खाया जाता. ऐसे में हर धर्म के लोगों को यह मौलिक अधिकार है ये जानने का कि वो कौन सा मीट खा रहे हैं, क्योंकि हमारा देश धर्मनिरपेक्ष देश है.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











