
दिल्ली: पत्नी से झगड़े के बाद घर में लगा दी आग, 2 बच्चे समेत परिवार के 5 लोग झुलसे
AajTak
फतेहपुर बेरी के मानस्वरूप गार्डन स्थित एक घर में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ. विवाद इतना बढ़ा कि पति ने घर पर केरोसिन तेल छिड़ककर आग लगा दी. आगजनी की इस घटना में घर के 5 लोग बुरी तरह झुलस गए. सभी का इलाज सफदरगंज अस्पताल में जारी है.
दिल्ली के फतेहपुर बेरी क्षेत्र में एक शख्स ने खुद ही घर पर केरोसिन तेल छिड़ककर आग लगा दी. मामला मानस्वरूप गार्डन का है. आगजनी की इस घटना में पति, पति, बुजुर्ग महिला समेत 2 बच्चे बुरी तरह झुलस गए. पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत सफदरगंज अस्पताल पहुंचाया. जहां उनका इलाज जारी है.
बताया जा रहा है कि पति-पत्नी का किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया था. विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में पति ने केरोसिन तेल छिड़ककर घर में आग लगा दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल आगे की जांच की जा रही है.
इससे पहले दिल्ली के ही दो अलग-अलग इलाकों में आग लग गई थी. पहले मामले में जहांगीरपुरी इलाके में एक घर में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. वहीं दूसरे मामले में जाफराबाद में एलपीजी सिलेंडर फटने से घर मेंआग लग गई.
दिल्ली दमकल सेवा अधिकारियों के मुताबिक, जहांगीरपुरी इलाके के तोमर कॉलोनी में एक घर में आग लगने की सूचना उन्हें मिली थी. फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. लेकिन आगजनी की इस घटना में एक शख्स की जलकर मौत हो गई. इसके अलावा घर का सारा सामान भी जलकर खाक हो गया.
वहीं, जाफराबाद इलाके में भी एक एलपीजी दुकान में सिलेंडर फटने की घटना सामने आई थी. इस घटना में दो लोगों घायल हुए. मौके पर दमकल विभाग की टीम ने पहुंचकर आग को बुझाया. घटना को लेकर दमकल विभाग ने बताया कि विस्फोट के बाद लगी आग में उनके पांच कर्मी भी घायल हो गए.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










