
दिल्ली: पत्नी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर की पति की हत्या, नाले में फेंका शव, टैटू से खुला राज
AajTak
पुलिस पूछताछ में मुस्कान ने बताया कि वह 7 अगस्त को अपने कमरे पर जमाल के साथ थी. तभी नवीन वहां आ गया. जमाल को देखकर नवीन नाराज हो गया. उसने मुस्कान के साथ मारपीट की. इसके बाद जमाल के दो साथी विवेक और कौशलेंद्र भी वहां आ गए. इसके बाद जमाल ने कौशलेंद्र और विवेक के साथ मिलकर नवीन की हत्या कर दी.
राजधानी में पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया है. न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाने की पुलिस टीम ने युवक की हत्या के मामले में पत्नी, सास समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा हत्या में इस्तेमाल किया गया एक चाकू, मृतक का मोबाइल फोन, हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला ऑटो और आरोपी व्यक्तियों के खून के धब्बे वाले कपड़े बरामद किए गए हैं.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











