
दिल्ली: पड़ोसी राज्यों पर पावर प्लांट के जरिए प्रदूषण फैलाने का आरोप, SC में याचिका
AajTak
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई के बीच राज्य सरकार ने पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में कोयला से चलने वाले बिजली घरों को दिल्ली में प्रदूषण के लिए जिम्मेदार ठहराया है.
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जारी मामले में अब एक और मोड़ आ गया है. दिल्ली सरकार ने कोर्ट में एक अर्जी दायर की है. जिसमें दिल्ली सरकार ने पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में कोयला से चलने वाले ताप बिजली घरों को दिल्ली में प्रदूषण के लिए जिम्मेदार ठहराया है. अर्जी में कहा गया कि पड़ोसी राज्यों की सरकारों ने इनकी जगह गैस से चलने वाले बिजलीघर स्थापित करने की बात कही थी, लेकिन इस बारे में अब तक कुछ नहीं हुआ. इसके अलावा दिल्ली के आसपास सैकड़ों ईंट भट्ठे भी प्रदूषण के लिए जिम्मेदार हैं. ये सभी राज्य पराली जलाने के अलावा प्रदूषण बढ़ाने के लिए जिम्मेदार है. अब इस मामले पर जस्टिस नवीन सिन्हा और जस्टिस आर सुभाष रेड्डी की पीठ सुनवाई करेगी.
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










