
दिल्ली: पड़ोसी ने घर से बुलाकर महिला को चाकू गोदा, गिरफ्तार
AajTak
जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी का नाम नरेश उर्फ राजू है. वह महिला का पड़ोसी है. महिला को उसने फोन करके घर के बाहर बुलाया और उसके बाद हमला कर दिया. पीड़िता के परिजनों के मुताबिक कुछ दिन पहले आरोपी के खिलाफ शिकायत दी गई थी.
महिला सुरक्षा को लेकर तमाम दावों के बावजूद महिलाओं के साथ आपराधिक घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रहीं. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक महिला को चाकू गोदे जाने का मामला सामने आया है. घटना दिल्ली के रोहिणी इलाके की है. पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है. रोहिणी सेक्टर 11 में एक 28 साल की महिला पर उसके पड़ोसी ने ही चाकू से हमला कर दिया. पड़ोसी ने महिला पर चाकू से कई वार किए जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. गंभीर रूप से घायल महिला को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.
हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










