
दिल्ली: निगम चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ी सेंधमारी, AAP में शामिल होंगे मुकेश गोयल
AajTak
चुनावों की तैयारियों में जुटे राजनीतिक दल किसी भी सूरत में अपनी पार्टी को मजबूत करना चाहते हैं. दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस में सेंधमारी करते हुए कांग्रेस दल के नेता को झटक लिया है. नगर निगम में कांग्रेस दल के नेता मुकेश गोयल आज आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे.
दिल्ली में अगले साल के शुरुआती महीनों में नगर निगम का चुनाव होना है. ऐसे में सियासी दलों के बीच में दल-बदल का कार्यक्रम शुरू हो गया है. कांग्रेस के पाले में बड़ी सेंधमारी करते हुए आम आदमी पार्टी ने नॉर्थ दिल्ली नगर निगम में कांग्रेस दल के नेता को ही झटक लिया. यह तब है जब पंजाब में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि कांग्रेस के कई विधायक संपर्क में हैं, लेकिन हमें कचरा नहीं लेना है. मुकेश गोयल ने बताया कि 27 नवंबर को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की उपस्थिति में "आप" में शामिल होंगे.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











