
दिल्ली: नरेला बवाना रोड पर सुनसान फ्लैट में मिला युवक का शव, पहचान मिटाने के लिए कुचला गया चेहरा
AajTak
नरेला बवाना रोड पर राजीव रत्न आवास योजना के अंतर्गत बने इन सुनसान फ्लैट्स में एक बार फिर से आपराधिक वारदात को अंजाम दिया गया है. इससे पहले भी इसी फ्लैट्स में सुनसान और सन्नाटे का फायदा उठाकर अपराधी कई बार वारदातों को अंजाम दे चुके हैं.
राजधानी दिल्ली के नरेला-बवाना रोड पर बने राजीव रत्न आवास योजना के तहत सुनसान फ्लैटों में एक युवक का शव मिला है. बताया जा रहा है कि युवक की हत्या धारदार हथियार से की गई है. इतना ही नहीं, शव की पहचान मिटाने के लिए मृतक शख्स के चेहरे को पत्थरों से कुचला गया है. साथ ही उसे जलाने की कोशिश भी की गई है. मृतक के परिवार वालों ने युवक के जीजा पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है. इसके अलावा परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर भी आरोप लगाया है. बताया जा रहा है कि करण नाम का यह युवक कंझावला इलाके से दो दिन पहले घर से बाहर निकला था, बाद में वो गायब हो गया.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











